Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ramadan Nutrition and Hydration Guide: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पाक महीना माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह एक सेल्फ-डिसिप्लिन का एक पवित्र महीना होता है। इस पूरे महीने सुबह से शाम तक रोजे रखने वाले खाने-पीने से परहेज करते हैं, जिससे एनर्जी और मेटाबोलिक हेल्थ बनाए रखने के लिए सही हाइड्रेशन, बैलेंस्ड न्यूट्रिशन और हेल्दी रूटीन बनाए रखना ज़रूरी हो जाता है। खानपान की सही रुटीन से आप रोजे के दिनों में खुद का एनर्जी लेवल बनाए रख सकते हैं और अपनी ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं। रोजे के दौरान एनर्जेटिक, हाइड्रेटेड और मेटाबोलिक रूप से बैलेंस्ड रहने के लिए हम आपको कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डॉ. मोहन डायबिटीज स्पेशलिटीज सेंटर की कंसल्टेंट डॉ. लवलीना मुनव्वर से बातचीत की है। आइए जानते हैं इनसे-
रमजान के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए इफ्तार और सहरी के बीच कम से कम 10 गिलास पानी पिएं, एक बार में ज्यादा पीने के बजाय लगातार पीने पर ध्यान दें। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही आपको कमजोरी भी फील नहीं होती है। इतना ही नहीं, अगर शरीर हाइड्रेट रहता है, तो आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
सुबह होने से पहले अपने खाने में पानी से भरपूर फल और सब्जियां जैसे- खीरा, तरबूज, टमाटर और संतरे शामिल जरूर करें। फलों और सब्जियों से न सिर्फ शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं बल्कि शरीर में फ्लूइड जमा करने में भी मदद मिलती है। सुहूर के दौरान गर्म सूप या हाइड्रेटिंग स्मूदी चुनें। नारियल पानी, केले, पालक और बादाम जैसी चीजों का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक बनाएं जो पसीने से निकले पानी की कमी को पूरा करें।
वहीं, अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो अपने आहार में फलों के जूस से ज्यादा साबुत फलों का चुनाव करें। क्योंकि उनमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अक्सर रोजा खोलते समय हम सबसे पहले मीठी चीजों का सेवनकरते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ सकता है। पानी की कमी को असरदार तरीके से पूरा करने के लिए पानी, हेल्दी स्मूदी या ताजा जूस पिएं।
डॉक्टर का कहना है कि सुहूर में ओट्स, होलमील ब्रेड या ब्राउन राइस जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ अंडे, दही, दाल या नट्स जैसे प्रोटीन सोर्स शामिल होने चाहिए। ये पूरे दिन धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं।
इफ्तार के समय, खजूर और पानी से रोजा खोलने का रिवाज है, इसके इसके बाद सब्जियों, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट वाला बैलेंस्ड खाना खाया जाता है। ज्यादा तला हुआ और भारी खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे सुस्ती आ सकती है।
पूरी नींद और हल्की एक्टिविटी, जैसे इफ्तार के बाद टहलना भी मेटाबोलिक बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं। ध्यान से खाने और अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहने से, रमज़ान आध्यात्मिक रूप से अच्छा महसूस करा सकता है और साथ ही शारीरिक सेहत को भी बेहतर बना सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।