बॉडी को मिलेंगे सारे न्यूट्रिशन बस सुबह दलिया में मिलाकर खाएं ये खास चीजें, तेजी से होने लगेगी ग्रोथ

Special Breakfast Daliya: ब्रेकफास्ट में खास दलिया शामिल करके आप अपने शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने से रोक सकते हैं, जिससे आप कई बीमारियां होने के खतरे को कम कर पाएंगे और दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 17, 2025 9:23 AM IST

Healthy Dalia for Breakfast: हमारे शरीर को अपनी सामान्य ग्रोथ पाने के लिए पर्याप्त न्यूट्रिशन मिलना जरूरी है। जब न्यूट्रिशन की बात आती है तो सबसे पहले प्रोटीन या फिर विटामिन का ख्याल दिमाग में आता है। लेकिन इनके अलावा भी बहुत से मिनरल्स व अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। हर कोई न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, कि वे अपनी डाइट में क्या-क्या शामिल करें। हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी भोजन का समय सुबह होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में खास हेल्दी फूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। हम आपको इस लेख में खास दलिया के बारे में बताएंगे, जिसमें कुछ खास चीजें डाली जाएंगी जो शरीर में न्यूट्रिशन को पूरा करने में मदद करेंगी।

दलिया ही क्यों?

अगर आपको भी लगता है कि ब्रेकफास्ट में दलिया बहुत बोरिंग हो जाएगा और आप उसे खा नहीं पाएंगे तो ऐसा नहीं है। क्योंकि आप इस दलिया को अपने स्वाद के अनुसार स्वादिष्ट बना सकते हैं। दलिया इसलिए क्योंकि यह साबुत अनाज से बना होता है और साबुत अनाज से ही आपको बहुत सारे पोषक तत्व खुद मिल जाते हैं और आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

(और पढ़ें - ब्रेकफास्ट में प्रोटीन फूड्स खाने के फायदे)

दलिया में क्या मिलाएं

अगर आप सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए दलिया बना रहे हैं, तो आप उसमें ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में सीड्स खाने के फायदे एक नहीं बल्कि कई हो सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर आप इसे चटपटा व मसालेदार बना रहे हैं, तो सब्जियों का इस्तेमाल करें। अगर चटपटा नहीं बना रहे हैं, तो भी कुछ सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे दूध या दही के साथ खाया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स व सीड्स से आपको कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स मिलेंगे, साबुत अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत है और सब्जियां भी विटामिनों व फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं।

क्या मिलेंगे फायदे

हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं, जिनकी मदद से शरीर के अंदर चलने वाली सभी प्रक्रियाएं, ग्रोथ, इम्यूनिटी और पाचन, मेटाबॉलिज्म आदि चलता है। साथ ही अंदरूनी अंगों और बाहरी अंगों जैसे त्वचा आदि को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से इस खास पोषक तत्वों से भरपूर दलिया को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर लेता है, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बीमारी है और अगर व बीमारी किसी पोषक तत्व की कमी से ही हुई हो फिर भी आप उसका इलाज सिर्फ शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सही डाइट लेकर नहीं कर सकते हैं। उसके लिए आपको समय रहते डॉक्टर से जांच व इलाज कराना जरूरी है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का समय-समय पर सेवन करना जरूरी है और उनके द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना भी बहुत जरूरी है। हालांकि, अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं, बुरी आदतें जैसे नशा करना या धूम्रपान करना छोड़ देते हैं और रेगुलर एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं, तो इन बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source