कोविड 19 के खतरे को कम करेंगे ये 5 पोषक तत्व, जानें किन फूड्स को खाने से मिलेगा फायदा

Nutrients for immunity: कोविड 19 का खतरा बढ़ता जा रहा है और इस स्थिति से निपटने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होना जरूरी है। जानें कौन से पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 5, 2023 4:54 PM IST

Nmmunity boosting nutrients: कोविड 19 का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है और कई देशों में स्थिति काबू से बाहर होती दिख रही है। भारत में भी स्वास्थ्य विभाग कोविड 19 की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और साथ ही में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आपको बता दें कि कोविड 19 एक प्रकार का वायरल संक्रमण है, जिसका इलाज सिर्फ हमारा इम्यून सिस्टम ही कर सकता है। वैसे तो कोविड 19 के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए इलाज के दौरान अलग-अलग प्रकार की दवाएं दी जाती हैं, लेकिन वायरस से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को ही निपटना पड़ता है। इसलिए हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और साथ ही आपको यह भी बताने वाले हैं कि किन फूड्स को खाकर कोविड पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सकता है। (immunity boosting foods)

1. जिंक (zinc for immune system)

प्रतिरक्षा प्रणाली को सामान्य रूप से काम करने के लिए शरीर में जिंक होना जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम के लिए जिंक सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में जिंक की पूर्ति करने के लिए बीन, ड्राई फ्रूट्स, मीट और सीफूड आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. प्रोटीन (protein for immune system)

सिर्फ मसल बिल्डिंग के लिए इम्यूनिटी बिल्डिंग के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी माना जाता है। प्रोटीन में पाए जाने वाले कुछ खास प्रकार के अमीनो एसिड टी-सेल्स के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से प्रोटीन फूड लेने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। अंडे, मीट, सोयाबीन, दूध और सी-फूड आदि का सेवन करके प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है।

3. विटामिन ए (vitamin A for immune system)

हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन ए भी बहुत पोषक तत्व माना जाता है। विटामिन ए एंटीजन की नोन-स्पेसिफिक इम्यूनिटी फंक्शन में सुधार करता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को रोगाणुओं से लड़ने में मदद मिलती है। गाजर, ब्रोकोली, पालक, शकरकंद और लाल शिमला मिर्च आदि में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

4. विटामिन सी (vitamin C for immune system)

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन सी इसलिए जरूरी है क्योंकि यह शरीर में एंटीबॉडी बनने में मदद करता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए आप खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, कीवी और लाल शिमला मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं, जिनमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

5. विटामिन ई (vitamin E for immune system)

विटामिन ई शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इसलिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए यह भी एक जरूरी पोषक तत्व है। वेजिटेबल ऑयल में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स और एवोकाडो आदि का सेवन करके भी शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source