शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। जैसे कि सही डाइट, एक्सरसाइज और तनाव मुक्त लाइफस्टाइल की। इसमें अगर बात सिर्फ डाइट की करें तो, डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें स्वस्थ रखने के लिए संतुलित करना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर डाइट की कोई एक भी चीज असंतुलित हुई तो या किसी एक चीज की अधिकता हो गई तो ये आपको बीमार बना सकती है। पर इससे ज्यादा जरूरी ये है कि आप इन तमाम चीजों के बारे में जानें। तो, आज हम आपको ऐसे 6 जरूरी न्यूट्रीएंट्स के बारे में बताएंगे, जो कि हमारे शरीर को रोज चाहिए होता है।
कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देने का काम करती है और इसलिए हमें इसकी रोज जरूरत पड़ती है। इसके अलावा कार्ब्स आपके शरीर, विशेष रूप से आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को एनर्जी देते हैं और बीमारी से बचाते हैं। इसलिए कार्बोहाइड्रेट को आपकी कुल दैनिक कैलोरी का 45 से 65 प्रतिशत बनाना चाहिए। लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपको प्रोसेस्ड फूड्स से बचना। इसकी जगह आपको साबुत अनाज, बीन्स, और फाइबर युक्त सब्जियों और फलों का चुनाव करना चाहिए।
प्रोटीन हमारे शरीर के हर मसल्स और टिशूज को बनाने के लिए जरूरी होता है। यहां तक कि हड्डी से लेकर त्वचा तक बालों तक हर कोशिका में प्रोटीन होता है। प्रोटीन का उपयोग मुख्य रूप से विकास शरीर के रखरखाव के लिए किया जाता है।आपके सभी हार्मोन, एंटीबॉडी और अन्य महत्वपूर्ण पदार्थ प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए आपको अपने खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे कि प्रोटीन शेक, पनीर, दूध, अंडा और मछली आदि का सेवन करना चाहिए।
फैट आपके शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितनी की दूसरी चीजें। जी हां जैसे कि फैट हमारे स्किन क बनावट के लिए बेहद जरूरी है। फैट कोशिकाओं के निर्माण और मांसपेशियों की गति का भी समर्थन करती है। इसके अलावा अपनी डाइट में हेल्दी फैट्ल को शामिल करने से आपको अपने ब्लड शुगर को संतुलित करने, हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने और आपके मस्तिष्क के कार्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसके लिए आपको हेल्दी और अनहेल्दी फैट का चुनाव करना होगा। जैसे कि आपको हेल्दी फैट्स में नट्स, बीज, मछली और वनस्पति तेलों जैसे जैतून, एवोकैडो और अलसी के तेल का सेवन करना चाहिए। साथ ही ट्रांस फैट से बचें जैसे मक्खन, पनीर और रेड मीट का सेवन सीमित करें।
विटामिन बीमारी को दूर भगाने और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं। शरीर के लिए कुल 13 जरूरी विटामिन हैं जिनकी कमी भी आपको बीमार बना सकती है। इनमें विटामिन ए, सी, बी 6 और डी शामिल हैं। हर विटामिन शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और उनमें से पर्याप्त नहीं मिलने से स्वास्थ्य समस्याएं और रोग हो सकते हैं। तो, इन तनाम विटामिन से भरपूर अलग-अलग चीजों का सेवन करें। इन्हें पाने का आसान तरीका ये है कि इनसे भरपूर अलग-अलग फूड्स को खाने में शामिल करें।
विटामिन की तरह, मिनरल्स भी शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ये मजबूत हड्डियों और दांतों के निर्माण, आपके चयापचय को नियमित करने और ठीक से हाइड्रेटेड रहने सहित शरीर के कई कामों के लिए जरूरी है। इन खनिजों में कैल्शियम, आयरन और जिंक आते हैं। ये तीनों ही इम्यूनिटी बिल्ड करने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। जैसे कि हड्डियों को मजबूत करने के अलावा, कैल्शियम तंत्रिका तंत्र के काम काज को सही रखने, हेल्दी बीपी और मांसपेशियों के संकुचन और विश्राम में मदद करता है। तो, आयरन आपके रेड ब्लड सेल्स और हार्मोन बनाने में मदद करता है, जबकि जिंक आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने और घाव भरने में मदद करता है।
अंत में पानी, शरीर के इन तमाम चीजों का संतुलन रखने के लिए जरूरी है। आप भोजन के बिना हफ्तों तक रह सकते हैं, लेकिन आप पानी के बिना कुछ दिनों से अधिक नहीं रह सकते। पानी आपके शरीर के हर सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। यह भी मुख्य चीज है जिससे आप बने हैं। आपके शरीर के वजन का लगभग 62 प्रतिशत हिस्सा पानी है, इसलिए पानी आपके दिमाग की कार्यप्रणाली और मूड को बेहतर बनाता है। यह शरीर में शॉक एब्जॉर्बर और लुब्रिकेंट का काम करता है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक ले जाने, शरीर को हाइड्रेट करने और कब्ज को रोकने में भी मदद करता है। तो, हर रोज लगभग 8 लीटर पानी जरूर पिएं।
Follow us on