Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी को इन फूड्स के सेवन से मात देकर, उठाएं मौसम का आनंद

गर्मी में बिना खाए-पिए रहने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप रसदार फल, सब्जियां और दही जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन इन दिनों अधिक करें।

गर्मी को इन फूड्स के सेवन से मात देकर, उठाएं मौसम का आनंद
गर्मी में स्वस्थ रखेंगे ये हेल्दी फूड्स। © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : June 1, 2019 8:57 PM IST

गर्मी से सभी परेशान हैं। कुछ भी खाने का भी मन नहीं करता, लेकिन शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाना है। बिना खाए-पिए रहने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप रसदार फल, सब्जियां और दही जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन इन दिनों अधिक करें। इससे आप डिहाइड्रेशन, त्वचा की संवेदनशीलता और साथ ही साथ विटामिन एवं खनिज की कमी से गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

गर्मियों को मात देकर मौसम का आनंद यूं उठाएं

टमाटर

Also Read

More News

टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें लाइकोपिन जैसे फायदेमंद फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो पुरानी बीमारियों विशेष रूप से कैंसर को ठीक करने में मदद करते हैं।

वर्ल्ड मिल्क डे 2019 : गर्म दूध के सेहत लाभ, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

संतरा

यह पोटैशियम से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व गर्मियों में महत्वपूर्ण है। इसमें लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। यह मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर करता है।

जुकिनी

जुकिनी में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

नींबू-पुदीना पानी

नींबू की दो बूंदों के साथ एक ग्लास छना हुआ पुदीने का पानी अद्भुत काम करता है। यह लीवर की सफाई करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है।

दही

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रोटीन से भरपूर दही गर्मियों में सेहत के लिहाज से काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी भूख को शांत रखता है, जिससे आप नमकीन और उच्च कैलोरी से भरपूर स्नैक्स खाने से बचे रहते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मददगार बैक्टीरिया प्रोबायोटिक भी मिलते हैं।

About the Author

... Read More