hamburger icon
A
Read in English

Energy Drink : नाश्ते में पिएं चॉकलेट ग्रीन स्मूदी, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

यदि आप चाहते हैं सारा दिन ऊर्जावान (Energy Drink) बने रहना तो नाश्ते में चॉकलेट ग्रीन स्मूदी बनाकर जरूर पिएं। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर स्मूदी है, जो आपको सारा दिन ऊर्जा प्रदान करेगी। जानें, आपको चॉकलेट ग्रीन स्मूदी (Chocolate Green Smoothie recipe) बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 13, 2020 4:20 PM IST

नाश्ते में कोई एक चीज ऐसी होनी चाहिए, जिससे आप दिन भर फुल एनर्जी से भरे रहें। एनर्जी से भरपूर रहेंगे, तो आपको काम करने में भी फुर्ती महसूस होगी। आलस और सुस्ती सा नहीं छाएगा। वैसे भी नाश्ता सेहतमंद बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप चाहते हैं सारा दिन ऊर्जावान (Energy Drink) बने रहना तो नाश्ते में चॉकलेट ग्रीन स्मूदी बनाकर जरूर पिएं। यह बहुत ही हेल्दी स्मूदी है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर स्मूदी है, जो आपको सारा दिन ऊर्जा प्रदान करेगी। जानें, आपको चॉकलेट ग्रीन स्मूदी (Chocolate Green Smoothie recipe) बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का तरीका क्या है।

चॉकलेट ग्रीन स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए

आम या केला- कटा हुआ एक कप

ब्लू बेरीज- एक कप

पालक- कटा हुआ 2 कप

चिया सीड्स- एक चम्मच भीगे हुए

बॉडी को डिटॉक्स करके मोटापा कम करती हैं ये 2 ग्रीन स्मूदी

कोकोआ पाउडर- 2 चम्मच

बादाम का दूध- 2 कप

शहद- 1 चम्मच

चॉकलेट ग्रीन स्मूदी बनाने का तरीका 

सभी सामग्री को एक साथ मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें। अब इसे एक गिलास में निकाल दें और फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। जब ठंडा हो जाए, तो इसे पिएं। एक गिलास इस ग्रीन स्मूदी में लगभग 330 कैलोरी, फैट 2-3 ग्राम होता है।

स्मूदी पीने के सेहत लाभ

जैसा कि आप जानते ही हैं कि डार्क चॉकलेट में कोकोआ की मात्रा अधिक होती है। कोकोआ सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। चूंकि इसमें कई फल और पालक भी है, तो इसे पीना और भी हेल्दी है। पालक में आयरन, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, मिनरल्स आदि होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा का संचार (Energy Drink) करते हैं। इससे आप जल्दी थकते नहीं हैं। शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसे पीने से देर तक आपको भूख नहीं लगती है, जिससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।

वजन घटाना है तो पिएं हेल्दी और टेस्टी कीवी स्मूदी