
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 16, 2023 4:25 PM IST
Buttermilk Side Effects: सुबह के समय खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर सुबह का पहला आहार हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। दरअसल, सुबह के समय आपकी पाचन प्रणाली एक्टिव होती है, जिसकी वजह से पेट में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इस स्थिति में आपके द्वारा खाई गई चीजों का असर शरीर पर काफी पड़ता है। अब बात है छाछ की, तो छाछ स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। लेकिन खाली पेट छाछ पीना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, खाली पेट छाछ पीने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं खाली पेट छाछ पीने के नुकसान क्या हैं?
खाली पेट छाछ पीने से आपके पाचन पर बुरा असर पड़ता है। यह आपके पेट के अंदर मौजूद गुड बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके नुकसान के बारे में-
खाली पेट छाछ पीने से आपके पेट को भारी नुकसान हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह के समय पेट में काफी अच्छे गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। अगर आप खाली पेट छाछ पीते हैं तो इससे पेट को काफी नुकसान पहुंच सकता है। यह आपके पेट के अंदर मौजूद गुण बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं। ऐसे में छाछ का सेवन न करें।
खाली पेट छाछ का सेवन करने से आपके पेट पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इसकी वजह से पेट में गुड बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जो पेट दर्द का भी कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि खाली पेट छाछ का सेवन न करें। अगर आप छाछ पीना चाहते हैं तो खाली पेट कुछ हेल्दी चीजों को खाएं। इसके बाद ही इसे अपने आहार में शामिल करेें।
खाली पेट छाछ पीने से गुड बैक्टीरिया की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से पेट में एसिडिटी बढ़ने लगता है। दरअसल, गुड बैक्टीरिया से ऐसे केमिकल्स निकलते हैं, जो एसिडिटी को बनने से रोकता है। ऐसे में अगर आप छाछ पीते हैं तो यह एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए खाली पेट छाछ पीने से परहेज करें। वहीं, कुछ लोगों को उल्टी और मतली जैसा भी महसूस हो सकता है।
सुबह के वक्त का मौसम ठंडा रहता है। वहीं, छाछ की भी तासीर ठंडी रहती है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो आपको बुखार की परेशानी हो सकती है। इसलिए खाली पेट छाछ का सेवन न करें।
खाली पेट छाछ का सेवन करने से आपको सर्दी-खांसी जैसी भी शिकायत हो सकती है। इसलिए अगर आप सुबह के समय सर्दी-खांसी जैसी परेशानी से बचना चाहते हैं तो छाछ और दही जैसी चीजें सुबह खाली पेट न करें।
सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करने से सेहत को कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए सुबह खाली पेट छाछ न पिएं। वहीं, अगर आप छाछ का सेवन करना चाहते हैं तो इससे पहले कुछ जरूर खाएं। साथ ही अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम और एसिडिटी जैसी शिकायत है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही छाछ पिएं।