
Also Read
Eggs Vs Dry Fruits: सुबह का नाश्ता जितना हेल्दी और हेवी हो दिनभर एनर्जेटिक रहने में उतनी ही मदद होती है। इसीलिए ब्रेकफास्ट में लोगों को प्रोटीन से भरपूर फूड्स के साथ-साथ हेल्दी फैट्स और फाइबर वाले फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों के पास नाश्ता बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता वे लोग आमतौर पर कॉर्न फ्लेक्स, ब्राउन ब्रेड, अंडे और दूध जैसी चीजों का सेवन अधिक करते हैं। इसी तरह कुछ एक गिलास जूस या दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स खाकर अपना नाश्ता पूरा कर लेते हैं। हेल्दी और फिलिंग होने के साथ-साथ ये दोनों ही हर सीजन के लिए अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शन है पर अक्सर यह बहस भी होती है कि इन दोनों में से कौन-सा फूड बेहतर है। आइए जानते हैं कि सुबह नाश्ते में सूखे मेवे खाना ज्यादा फायदेमंद है या अंडा। (Eggs Vs Dry Fruits For Breakfast In Hindi.)
नट्स और ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता, अखरोट और काजू जैसी चीजों में ना केवल प्रोटीन पाया जाता है बल्कि, इनमें विभिन्न मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई भी मौजूद होता है। ये तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ सुधारने का काम करते हैं। वहीं, अंडों की तुलना में नट्स में प्रोटीन की मात्रा नट्स में कम होती है। पर कुछ स्टडीज में यह कहा गया है कि नट्स खाने से ब्रेन, हार्ट और लिवर जैसे अंगों की शक्ति बढ़ती है। साथ ही ये शरीर की कार्यप्रणालियों को भी बेहतर तरीके से चलाने में मदद करते है।
ड्राई फ्रूट्स खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन, दोनों तरह की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
ड्राई फ्रूट्स प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का सोर्स है। कुछ स्टडीज में यह दावा किया गया है कि वेजिटेरियन प्रोटीन फूड खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।
अंडों के सेवन से एलर्जिक रिएक्शन होने का रिस्क होता है। लेकिन, ड्राई फ्रूट्स के सेवन से एलर्जी का रिस्क कम होता है।