नाश्ते में अंडे के साथ इस 1 चीज का सेवन कूल्हे पर चर्बी को करता है खत्म! जानें Toned Butt के लिए हेल्दी नाश्ता

Weight loss tips : हम आपको अंडे को एक ऐसी चीज के साथ मिलाकर खाने से वजन कम करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ कमर की चर्बी को बल्कि आपके कूल्हे के आस-पास की चर्बी को भी खत्म करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 18, 2022 11:14 AM IST

Weight loss tips : आप सुबह नाश्ते में क्या खाते हैं? आप भले ही सुबह का नाश्ता हेल्दी करते हों लेकिन अक्सर गूगल पर सबसे हेल्दी नाश्ता ढूंढते रहते होंगे। जब भी बात सुबह के नाश्ते की होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम अंडे का ही आता है और आए भी क्यों न अंडा सबसे हेल्दी और जल्दी बनने वाले फूड्स में से एक है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपको फुल रखने के साथ-साथ आपके शरीर की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरी करता है। आप अंडे को कई प्रकार से बना सकते हैं, जिसमें भुर्जी, हाफ फ्राई, ऑमलेट से लेकर तमाम तरीके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सुबह के नाश्ते में अंडे को और ज्यादा हेल्दी कैसे बना सकते हैं। हम आपको अंडे को एक ऐसी चीज के साथ मिलाकर खाने से वजन कम करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ कमर की चर्बी को कम करने में मदद करेंगे बल्कि आपके कूल्हे के आस-पास की चर्बी को भी खत्म करेंगे।

अंडा और पालक

जी हां, अंडा और पालक का कॉम्बिनेशन आपको हेल्दी तरीके से वेट लॉस करने में मदद कर सकता है और आपको जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाने में सहयोग प्रदान करता है। दरअसल पालक में वजन को घटाने वाले पोषक तत्व होते हैं और इसे किसी भी सब्जी में आसानी से डाला सकता है और अंडे में तो खासकर। जब भी आप पालक को उबालते हैं या गर्म करते हैं तो इसमें मौजूद तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिन्हें आपका शरीर आसानी से अवशोषित कर पाता है।

कौन-कौन से विटामिन होते हैं प्राप्त

बात करें पालक में वजन घटाने वाले विटामिन्स और दूसरे पोषक तत्वों की तो पालक मेंः

1-विटामिन के

2-विटामिन ई

3-फाइबर

4-लो कार्ब्स

5-हाई फाइबर होता है।

ये सभी पोषक तत्व मिलकर आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करते हैं और अनहेल्दी ईटिंग से बचाते हैं। अंडे में पालक को डालकर खाने से आपको एंटी-ऑक्सीडेंट की पूर्ति करने में भी मदद मिलती है, जिसकी वजह से ये एक एंटी-ऑक्सीडेंट मील भी बन जाती है।

कैसे मिलता है फायदा

शायद आपको ये न पता हो कि एंटी-ऑक्सीडेंट में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर पर चढ़ी सूजन और चर्बी दोनों को ही कम करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वेट लॉस आसान हो जाता है। अंडे में पालकका इस्तेमाल करने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि थोड़ी मात्रा में पालक को उबाल लेना है और उसे फ्राई बिल्कुल भी नहीं करना है। इसके अलावा दूसरा तरीका अंडे को और ज्यादा हेल्दी बनाने का ये है कि आप इसमें नमक का प्रयोग, मक्खन और दूसरे हाई कैलोरी आइटम का यूज न करें, जो आपके वेट लॉस प्लान को बिगाड़ सकता है।