
Also Read
बिना अंडे के ऑमलेट के बारे में आपका क्या ख्याल है?
क्या आपने कभी सोचा है कि बिना अंडे का बना ऑमलेट (eggless omelette recipe) खाने में कैसा होगा? इससे पहले कि इस बारे में आपके दिमाग में अजीबो-गरीब ख्याल आने लगे, हम आपको बता दें कि एगलेस ऑमलेट, बिना अंडे के बने पैनकेक या वेफेल्स जैसे ही खाने की एक श्रेणी है, जिसे बहुराष्ट्रीय अमेरिकी पैनकेक हाउस आइहोप (iHop) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसकी महक, फूले हुए नर्म टेक्सचर निश्चित तौर पर लोगों की जीभ को भाएगी। बिना अंडे का बना ऑमलेट (eggless omelette recipe) आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं, क्योंकि टेस्टी होने के चलते इससे आपका मूड भी फ्रेश होगा और सुबह-सुबह एनर्जी भी मिल जाएगी।
Healthy Recipe : नाश्ते में बनाएं हेल्दी पोहा कटलेट, जानें इसकी रेसिपी
त्योहारों का मौसम है। नवरात्रि चल रहा है, ऐसे में इस शाकाहारी ऑमलेट (Vegetarian omelette) का मकसद बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना है। उन ग्राहकों के बीच में अपनी जगह बनाना है, जो इस फेस्टिव सीजन के दौरान मांस, मछली या अंडे का सेवन नहीं करते हैं, तो ऐसे में आप आइहोप के लजीज ब्रेकफास्ट मेन्यू के साथ इस फेस्टिव सीजन का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल आइहोप के तीन स्टोर हैं - साइबर हब (गुरुग्राम), पेसिफिक मॉल (सुभाष नगर) और सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल (साकेत)।
यदि आप खुद से घर पर शाकाहारी ऑमलेट (veg omelette recipe) बनाना चाहते हैं, तो कई ऐसी हेल्दी रेसिपीज हैं, जिससे आप झटपट शाकाहारी ऑमलेट तैयार कर सकते हैं। बेशक इन्हें अंडों से तैयार नहीं किया जाता, लेकिन खाने में ये रेसिपीज भी बिल्कुल एग ऑमलेट जैसे ही स्वादिष्ट होते हैं। आप बेसन से टेस्टी ऑमलेट बना सकते हैं। जानें, बेसन से बने बिना अंडे वाले ऑमलेट बनाने की रेसिपी...
बेसन- 1 कप
मैदा- 1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
प्याज- बारीक कटा हुआ 1/2 कप
नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च- 1 कटी हुई
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
पानी जरूरत के अनुसार
सबसे पहले बेसन में मौदा, बेकिंग पाउडर और नमक मिला लें। अब बाकी सभी सामग्री भी इसमें डालकर मिलाएं। पानी डालकर एक पतला सा घोल तैयार कर लें। इसे 5 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें। पैन को गैस पर गर्म करें। इसमें तेल डालें। अब एक बड़ा चम्मच बेसन आदि से बने घोल को डालें। दोनों तरफ से पलटते हुए अच्छी तरह से सेंक लें। ऐसे ही करके सारा सेंकती जाएं। तैयार है बेसन से झटपट बना एगलेस ऑमलेट। इसे बच्चे भी चाव से ब्रेकफास्ट या स्कूल लंट बॉक्स में खा सकते हैं। इसे आप ग्रीन चटनी या टोमैटो सॉस से खा सकती हैं।
इनपुट : (आइएएनएस हिंदी)