hamburger icon
A
Read in English

आंख और दिमाग के अलावा नर्वस सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है अंडा, रोजाना करें सेवन

अंडा सेहत के हिसाब से बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 19, 2018 6:14 PM IST

अंडा सेहत के हिसाब से बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है। अंडे का सेवन हर मौसम में किया जा सरकता है। इसमें प्रोटीन्स, विटामिन्स और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं। आपको बता दें कि 100 ग्राम उबले हुए अंडे में विटामिन ए 10 %, विटामिन डी 21%, विटामिन बी-12 18%, विटामिन बी-6 5%, मैग्नीशियम 2%, आयरन 6 %, सोडियम 124 मिलीग्राम, पोटैशियम 126 मिलीग्राम, कोलेस्ट्रॉल 373 मिलीग्राम और प्रोटीन 13 ग्राम होता है। इतने सारे पोषक तत्व होने की वजह से अंडा हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। तो जानते हैं अंडा खाने से हमारे शरीर को होने वाले कुछ बड़े फायदों के बारे में।

नर्वस सिस्टम के लिए है फायदेमंद

अंडे में मौजूद ढेर सारे विटामिन्स जैसे- विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी और मिनरल्स जैसे- आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम के कारण अंडा आपके नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमेंद माना जाता है। हमारा शरीर सेल्स से बना है। अंडा इन सेल्स को स्वस्थ रखने और नर्वस सिस्टम को बेहतर करने में मददगार है। इसलिए बिना फिक्र रोज एक-दो अंडा खाइए और स्वस्थ रहिए।

दिमाग के लिए फायदेमंद है अंडा

अंडे को दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कई प्रोटीन्स और विटामिन्स होते हैं, जो मेमोरी बढ़ाने में मदद करते हैं। एक बड़े उबले अंडे से आपके रोजमर्रा की रिबोफ्लेविन का 15 फीसदी पूरा हो जाता है। वहीं विटामिन बी12 का 10 फीसदी और विटामिन डी की 11 फीसदी जरूरत पूरी हो जाती है। इसलिए आप अंडे को ब्रेकफास्ट में आराम से खाएं। तंत्रिका प्रणाली और मस्तिष्‍क के सही प्रकार से काम करने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत होती है। और विटामिन डी इम्‍यून सिस्‍टम और कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है।

आंखों के लिए भी है फायदेमंद

अंडे में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और आंखों की बेहद महीन सेल्स को पोषण देता है। दूध की तरह ही अंडा भी अपने आप में संपूर्ण आहार है यानि अगर आप सिर्फ अंडा भी खाते हैं तो आपके शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी तत्व आपको मिल जाते हैं।

दिल की बीमारी से बचाए अंडा

अंडा खाने से आपको दिल की बीमारी आशंका भी बहुत कम हो जाती है। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है साथ ही इसमें जियैक्सेंथिन और ल्यू्टिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि अंडे की जर्दी में मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ई, विटामिन डी और विटामिन ए मौजूद होता है। पिछली कई स्टडीज में माना गया है कि विटामिन-ई हार्ट अटैक कम करने में मदद करता है, खासतौर पर उन लोगों में जिन्हें हार्ट डिजीज है। वहीं ल्यूटिन आट्रीज को ब्लॉक होने से बचाता है।