क्या गर्मियों में खानें चाहिए अंडे? जानें, इसके फायदे और नुकसान

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हमारे शरीर के लिए बेहतरीन आहार है। हालांकि, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है, तो आइए जानते हैं इस (Egg Benefits And Side Effects ) बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2020 1:03 PM IST

Egg Benefits And Side Effects : अंडा सबसे पौष्टिक फूड्स में से एक है। इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे की जर्दी यानि पीले हिस्से में करीब 90 फीसदी कैल्शियम और लौह पदार्थ होता है। वहीं, अंडे के सफेद पार्ट में लगभग आधा हिस्सा प्रोटीन का होता है। इससे स्पष्ट है कि अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हमारे शरीर के लिए बेहतरीन आहार है। हालांकि, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है, तो आइए जानते हैं इस (Egg Benefits And Side Effects ) बारे में-

क्या गर्मियों में अंडा खाना है फायदेमंद?

कई एक्सपर्ट का मानना है कि गर्मियों में अधिक अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन ये मानना गलत है कि गर्मियों में अंडा खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक (Egg Benefits And Side Effects ) होता है। अंडे से आपकी उर्जा स्तर बनी रहती है। इसके सेवन से शरीर को विटामिन और खनिज मिलता है, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है।

अंडे में गर्मी पैदा करने की प्रवृत्ति होती है, इसकी वजह से बैचेनी और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, अगर संयम से अंडे का सेवन किया गया, तो ये हमारे लिए उच्च पौष्टिक खाद्य पदार्थ साबित हो सकता है। एक्सपर्ट द्वारा सलाह दी जाती है कि गर्मियों में एक दिन में 2 अंडों का सेवन करना नुकसानदायी नहीं होता, अगर आप इससे अधिक अंडे का सेवन करते हैं, तो ये शरीर में गर्मी का कारण बन सकता है। इसके कारण आंतों में समस्‍या भी हो सकती है।

अंडे में मौजूद हैं कई पोषक तत्‍व

अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता और आसान स्रोत है। इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल काफी कम होता है। अंडा विटामिन बी 2 का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है। अंडे की जर्दी में विटामिन ए,बी,डी, जिन्क, आयरन , विटामिन, ल्यूटीन (आंखों के लिए) और कोलेस्ट्रॉल होता है। वहीं, इसके सफेद पार्ट में सेलेनियम, विटामिन डी, बी 6, बी 12 , आयरन और जिंक जैसे खनिज पदार्थ होते हैं। ये सबसे अच्छा प्रोटीन का स्रोत है जो मसल्स, कार्टिलेज़, हार्मोन, हेयर, स्किन आदि को बनाने में अहम् भूमिका को अदा करता है। अंडे में जो एमिनो एसिड की संरचना होती है, वह बिल्कुल मानव शरीर में मौजूद एमिनो एसिड के संरचना जैसा होता है।

अंडे में विटामिन ए और डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ने में अंडा हमारी मदद करता है। इसके सेवन से थकान और कमजोरी दूर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में अंडा काफी मददगार साबित होता है।

अंडे खाने के फायदे

वजन घटाने में सहायक 

वजन घटाने के लिए यह जरूरी है कि खानपान का ध्यान रखा जाए। एक स्टडी के मुताबिक, जब आप नाश्ते में अंडे खाते हैं तो देर तक भूख नहीं लगती। इससे आप नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच में स्नैक्स नहीं खाते। जिससे कि आपको वज़न कम करने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

अंडे के सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। इसमें ल्यूटीन (lutein) और जेक्साथीन (zeaxanthin) जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हड्डियों की सुरक्षा

अंडे में विटामिन डी भरपूर रूप से होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में हमारी सहायता करता है। विटामिन डी की मदद से शरीर में कैल्शियम को अवशोषित किया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है। अंडा ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी अहम भूमिका निभाता है।

क्या खाया है कभी लाल केला? जान लेंगे इसके ये 4 फायदे तो जरूर चखेंगे इसका स्वाद

दांतों की सफाई में ना करें ये गलतियां, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

रोजाना रात को पिएं दालचीनी वाला दूध, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च

डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा

कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source