क्या मूंगफली खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जानिए हाई कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली खाने के नुकसान

Kya moongfali khane se cholesterol badhta hai: क्या आप सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के डर से मूंगफली नहीं खाते? जानिए मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर क्या असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 31, 2025 7:05 PM IST

मूंगफली को लेकर अक्सर लोगों के मन में उलझन रहती है कि उन्हें मूंगफली खानी चाहिए या नहीं। दरअसल, मूंगफली में पाया जाने वाला फैट ही इस उलझन की वजह है। मूंगफली हेल्दी फैट्स से भरपूर तो होती है लेकिन, जब किसी को हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी हो या किसका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई (High Cholesterol Levels) हो तो ऐसे में लोगों को चिंता सताने लगती है कि कहीं मूंगफली खाने से उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल ना बढ़ जाए (Moongfali khane se cholesterol badhana) और इसीलिए, हेल्दी और टेस्टी होने के बावजूद लोग मूंगफली नहीं खाते। लेकिन क्या सचमुच मूंगफली खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और क्या मूंगफली खाने से हार्ट को नुकसान (Moongfali khane ke nuksan) होता है आइए जानते हैं।

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बनती है मूंगफली? (Does eating peanuts in high cholesterol levels)

जैसा कि सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर भूनी हुई मूंगफली (Roasted peanuts) या उबली हुई मूंगफली (boiled peanuts) खाते हैं। ऐसे में उन लोगों को मूंगफली खाने से अक्सर डर लगता है जिनका वजन अधिक हो या जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है। मूंगफली में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाने का काम करते है। मूंगफली का सेवन अगर कम मात्रा में और संतुलित तरीके से किया जाए तो इससे आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता लेकिन, अगर मनमाने तरीके से या बहुत अधिक मात्रा में मूंगफली खाते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ सकता है। इसीलिए, मूंगफली का सेवन हमेशा कम मात्रा में ही करें और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

किन लोगों को नही खानी चाहिए मूंगफली? (Who should avoid eating peanuts)

मोटापे से परेशान लोग

ऐसे लोग जिनका वजन अधिक होता है उन्हें मूंगफली खाने सेबचना चाहिए क्योंकि, मूंगफली में कैलोरी की मात्रा (Calories in peanuts) अधिक होती है और इससे वजन बढ़ सकता है। इसीलिए मूंगफली का सेवन कम मात्रा में ही करें।

हाई बीपी के मरीज

हाइपरटेंशन के मरीजों को भी मूंगफली का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। विशेषकर अगर आप नमक लगाकर मूंगफली खाते हैं तो ऐसा करने से बचें। क्योंकि नमक खाने से ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है।

एलर्जी वाले लोग

स्किन एलर्जिस से परेशान लोगों को भी मूंगफली खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि पीनट एलर्जी (Peanut allergy) की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं और इससे आपकी तबियत भी खराब हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।