
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 18, 2019 2:55 PM IST
देर रात खाने से सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव, आप भी जान लें। © Shutterstock.
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो देर रात जागकर टीवी देखते हैं या फिर मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। ऐसे लोगों को डिनर करने का भी होश नहीं रहता है। रात में खाना यदि देर से खाएंगे, तो सुबह आपका मूड फ्रेश नहीं लगेगा। ऑफिस का काम करने में भी आप एनर्जेटिक महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में जितना जरूरी है रात में भरपूर नींद लेना, उतना ही आवश्यक है सही समय पर डिनर करना। यदि आप हर रात देर से खाना खाएंगे, तो आपका खाना भी ठीक से नहीं बचेगा, साथ ही कई अन्य रोग भी हो जाएंगे।
रात में सही समय पर खाना ना खाने से होने वाली दिक्कतें
पूरे दिन थकने के बाद यदि आपको अच्छी नींद लेना है, तो रात में जल्दी खाने की आदत डालें। यदि आपको ऑफिस में देर तक रुक कर काम करना है, तो वहीं पर कुछ हेल्दी डिनर कर लें। आप रात के लिए खाना घर से ही ले जाएं। जब आप जल्दी खाएंगे, तो रात में जल्दी सो भी जाएंगे। इससे सुबह आपको फ्रेश महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें : जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी ठीक नहीं, जानें किस अंग को हो सकता है नुकसान
देर रात जो लोग खाते हैं, उनमें बहुत हद तक दिल संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है जल्दी डिनर करना। इससे भोजन को अच्छी तरह से डाइजेस्ट होने का समय मिल जाएगा। फैट और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी नहीं होगी और आपका दिल स्वस्थ रहेगा।
जिनका वजन अधिक है, वो लोग यदि रात में देर से खाना खाते हैं, तो उनका वजन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इससे आपको कई अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात में देर से खाना खाने की आदत को बदल डालें। रात में खाना खाकर टहलने जरूर जाएं। इससे आपका खाना अच्छी तरह से पचेगा और शरीर में फैट भी जमा नहीं होगा।
रात में जल्दी न खाने से हो सकता है सेहत खराब। © Shutterstock.
देर से खाना या खाते ही बेड पर चले जाने से गैस की समस्या बढ़ती है। गैस होने पर सीने और पेट में जलन की समस्या बढ़ जाती है, जो रात भर आपको परेशान करेगा और चैन की नींद भी नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें : जानें, रात को कब खाने से बच सकती है जान
जो लोग देर से खाना खाते हैं, उनमें हमेशा पेट दर्द, अपच आदि की समस्या रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाना ठीक तरह से पचता नहीं है। कुछ लोग तो खाते ही सो जाते हैं। पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या से बचे रहने के लिए आप रात का खाना जल्दी खाना शुरू कर दें।
देर से खाने से शरीर पर इसका असर नकारात्मक रूप से होता है। किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप रात में 8 या 9 बजे तक खाना खा लें। समय से नींद लेने और भोजन करने से आप सुबह में खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
क्या रात में केला खाना सही है, जानें
यदि आप समय पर खाना खाते हैं, तो भोजन को पचने का पूरा समय मिलता है। खाने के बाद टहलने से खाना अच्छी तरह से पचता है और पेट हल्का रहता है। सुबह में भी पेट हल्का रहता है और उसमें गैस की शिकायत नहीं होती है।