
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 21, 2022 6:45 PM IST
Intermittent fasting for women: वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को दुनियाभर में पसंद भी किया जा रहा है और हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा भी इसकी सलाह कई लोगों को दी जाती है। हालांकि, कुछ स्टडीज के अनुसार, महिलाओं को पुरुषों दोनों को इंटरमिटेंट फास्टिंग से जहां फायदा होता है वहीं, महिलाओं के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के प्रभाव कुछ अलग तरीके से होते हैं। जी हां, कुछ स्टडीज में ऐसा दावा किया गया है कि महिलाओं में कैलोरी बर्न और वेट लॉस के अलावा ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिग उतनी असरदार नहीं होती है जितना पुरुषों के लिए। (effects of Intermittent fasting for women in Hindi)
रिसर्च और स्टडीज में ऐसे दावे किए गए हैं कि महिलाओं और पुरुषों को इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे(Benefits Of Intermittent Fasting For Women) इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे-नुकसान, इंटरमिटेंट फास्टिंग का महिलाओं के लिए फायदा और प्रभाव में भिन्नता हो सकती है। जैसे अगर महिलाएं इंटरमिंटेंट फास्टिंग की मदद से अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर पाती हैं तो वहीं पुरुषों के लिए यह उतना प्रभावी नहीं होता। एक्सपर्ट्स द्वारा इसकी वजह महिलाओं के शरीर में कैलोरी रिस्ट्रिक्शन ( calorie restriction) से जुड़ी प्रक्रिया को बताया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर को कम कैलोरी मिलती है तो दिमाग का एक हिस्सा हाइपोथैलमस ( hypothalamus) पर इसका प्रभाव पड़ता है और वह प्रजनन से जुड़े हार्मोन्स के निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इस हार्मोन्स की संख्या कम होने या इसके सही तरीके से काम ना करने से इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं-
इन्हीं कारणों से महिलाओं को इंटरमिटेंट् फास्टिंग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है और उन्हें अपने फास्टिंग से जुड़े प्लान को बहुत सावधानी से तैयार करने की सलाह दी जाती है।