
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2019 6:15 PM IST
दावत हो, दिवाली जैसे त्योहार हों या पूजा-पाठ, हम प्रसाद और दावत के लिए अक्सर मिठाइयां खरीदकर लाते हैं। इन मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए इनपर चांदी का वर्क या सिल्वर लीफ (Edible Silver Leaf) लगायी जाती है। लेकिन यह चांदी का वर्क हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है या फायदेमंद, यही पता करते हैं हम-
सिल्वर लीफ या चांदी का वर्क (edible silver leaf) के बारे में आयुर्वेद में भी लिखा गया है। बहुत लम्बे समय से चांदी के वर्क का इस्तेमाल भोजन की सजावट के लिए परोसने से पहले किया जाता रहा है। खासकर अवधि कुज़िन में शाही टुकड़ा, बिरयानी, कोरमा और कबाब जैसी चीज़ों से लेकर पान, ड्राई फ्रूट्स और आंवले, इलायची के दानों की कोटिंग के लिए भी चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
वर्क लगाने से भोजन में कई तरह के फैक्टर्स ऐड होते हैं, जैसे चांदी का वर्क (Edible Silver Leaf) लगाने से भोजन खास और राजसिक दिखता है। चांदी के एंटी-माइक्रोबियल गुणों के कारण भोजन में बैक्टेरिया को प्रवेश करने का मौका नहीं मिलता। भोजन को ख़राब होने से बचाया जाना आसान हो सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यही है कि बिना किसी प्रीजर्वेटिव के इस्तेमाल किए, भोजन ज़्यादा देर तक ताज़ा रखने में मदद होती है।
वर्क बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली आकर्षक और चमकीली चांदी का भले ही हमारी सेहत पर कोई बुरा असर ना पड़ता हो, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स नुकसानदायक ज़रूर साबित हो सकते हैं। त्योहारों के आसपास वर्क की भारी मांग को पूरा करने के लिए ग़लत तरीकों से चांदी का वर्क तैयार करने की ख़बरे अक्सर आती हैं। फूड क्वालिटी की जांच करने वाली एजेंसियों द्वारा ऐसे मामले कई बार सामने लाए गए हैं, जहां खाने लायक शुद्ध चांदी की जगह अल्युमिनियम या ख़राब क्वालिटी के चांदी के इस्तेमाल की बात कही गयी है। इसीलिए किसी विश्वसनीय दुकान से चांदी के वर्क वाली मिठाई खरीदें और जहां तक संभव हो ऐसी मिठाई खाने से बचें।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं क्यों वेट लॉस के बाद बढ़ता रहता है आपका वज़न, हो सकती हैं ये वजहें ।