hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में रोजाना खाएं तरबूज, तेजी से वजन होगा कम

वजन कम करने के लिए डायटिंग कर रहे हैं, तो डायट (Weight Loss) में कुछ पोषक तत्वों को जरूर शामिल करना चाहिए। गर्मियों में मिलने वाला तरबूज (Lose weight with watermelon) ऐसे फ्रूट्स में से एक है, जिससे आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 2, 2020 12:25 PM IST

Lose Weight with Watermelon: हर कोई चाहता है कि वे दिखने में स्लिम और सुंदर हो। ऐसे में लोग अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। कई लोग घंटों एक्सरसाइज करते हैं, तो कई लोग अपना पसंदीदा फूड खाना छोड़ देते हैं। अपना वजन कम (Weight Loss) करने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। डायटिंग के चक्कर में बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो अपने बैलेंस्ड डायट तक का ख्याल नहीं रखते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर भले पतला ना हो, लेकिन कई सारी समस्याएं जरूर होने लगती हैं।

इसी वजह से डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि डायटिंग के समय हमें अपने डायट (Weight Loss) में जरूरी पोषक तत्वों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही किन चीजों को खाने से मोटापा कम होगा, इसका भी ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्मियों में मिलने वाला तरबूज भी उन्हीं (Lose weight with watermelon) डायट में से है, जिससे आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

तेजी से वजन घटाने में मददगार है तरबूज (Lose Weight with Watermelon)

गर्मियों के सीजन में तरबूज खाने से आपको बहुत ही फायदा होगा। तरबूज में बहुत ही कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल और जीरो फैट होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम तरबूज में सिर्फ 30 कैलोरीज ही होती हैं। ऐसे में जब आपको कुछ खाने की क्रेविंग हो तो जंक फूड की जगह तरबूज खाएं। इससे आपको भरपूर पोषण तत्व भी मिलेगा। साथ ही इसके सेवन से जल्दी भूख भी नहीं लगती है।

तरबूज के सेवन से आप ओवरईटिंग (Overeating) से बचेंगे और आपका वजन भी काफी (Lose weight with watermelon) आसानी से घटेगा। तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी होता है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जिसकी वजह से आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है। वहीं, हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि तरबूज के सेवन से ब्लड वेसल्स में फैट नहीं जमता है।

ऐसे करें तरबूज का सेवन

सामान्य तौर पर लोग तरबूज का सेवन फल के रूप में ही करते हैं। अगर आप थोड़े बदलाव के साथ तरबूज का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे सलाद का रूप दे सकते हैं। तरबूज का सलाद बनाने के लिए आप चाहें, तो इसमें किवी, स्प्राउट्स और चीज डाल सकते हैं। इसके अलावा इसमें थोड़ी सी विनेगर मिलाएं। गार्निशिंग के लिए आप ऊपर से थोड़ा सफेद तिल डालें।

सलाद के अलावा आप तरबूज की स्मूदी या जूस भी बनाकर पी सकते हैं। तरबूज का जूस शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में आपकी मदद करता है, इसलिए तरबूज के पेय पदार्थ को डिटॉक्स ड्रिंक भी कहते हैं।

तरबूज ही नहीं इसके बीज भी हैं फायदेमंद

वजन को कम करने के लिए सिर्फ तरबूज ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके बीजों में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है। 30 ग्राम तरबूज के बीज में तकरीबन 158 कैलोरी होती है। अगर आप 400 तरबूज का बीज 30 ग्राम के बराबर होता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। मुट्ठीभर तरबूज के बीजों में 21 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसके अलावा तरबूज के बीजों में मिनरल काफी होता है, जो मेटाबॉलिक की प्रक्रिया को दुरुस्त करने में आपकी मदद करता है।

अनानास ही नहीं इसका छिलका भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे खाएं

ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी

कई जानलेवा बीमारियों के लिए रामबाण है ये जंगली फल, जानें इसके फायदे

खीरे के साथ कभी ना करें इस चीज का सेवन, जानें इसके कई फायदे