Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताए सिंघाड़े खाने के सीक्रेट फायदे, खाने के ये 3 तरीके हैं सबसे बेस्ट

Singhada Khane Ke Fayde: सिंघाडा एक रसीला फल है और यह विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। आइए जानते हैं क्यों सर्दियों में सिंघाडा खाना है हेल्थ के लिए फायदेमंद।

इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताए सिंघाड़े खाने के सीक्रेट फायदे, खाने के ये 3 तरीके हैं सबसे बेस्ट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 25, 2024 5:21 PM IST

Water Chestnut Benefits For Health: सिंघाड़ा  सर्दियों के मौसम में आसानी से दिख जाता है। हरे सिंघाड़े हों या काले रंग के सिंघाड़े ठेलों पर गली-गली में बिकते दिखायी दे जाते हैं। सिंघाडे के कच्चे फलों को उबालकर नमक के साथ सर्दियों में खाए जाते हैं। ये ना केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि, हेल्थ के लिए भी बेहतर माने जाते हैं। सिंघाड़े का सेवन सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और बीमार पड़ने से भी बचाता है इसीलिए, इसका सेवन करने की सलाह लोगों को दी जाती है। वहीं, एक खास बात यह है कि, यह फल केवल सर्दियों में पाया जाता है इसीलिए, लोग सिंघाड़े खूब जमकर खाते हैं।

एक्ट्रेस भाग्यश्री बताती हैं सिंघाडे खाने के फायदे

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री (Actress Bhagyashree) जो  अपनी हेल्दी डाइट और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से भरपूर डाइट के लिए मशहूर हैं,उन्हें भी सिंघाड़े पसंद हैं। हाल ही में भाग्यश्री ने भी सिंघाडे का सेवन करने का एक इंस्ट्रेस्टिंग तरीका भी बताया और सर्दियों के इस खास फल की खूबियां भी गिनायीं।

सिंघाडा खाने से हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ते हैं?  (Advantages of eating Water Chestnut or Singhara)

वेट लॉस के लिए बेहतर

सिंघाडा देखने में भले ही छोटा-सा फल है लेकिन, इस फल को खाने से आपके मोटापे की समस्या दूर हो जाती है। दरअसल, सिंघाडा एक लो-कैलोरी फूड है और इसमें फैट की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसीलिए, अगर आप सिंघाडे खाते हैं तो इससे आपको वेट लॉस में मदद (Singhara ke fayde)होती है। आप शाम के नाश्ते या मिड-मॉर्निंग स्नैक (Mid-morning snack) के तौर पर सिंघाडा खा सकते हैं।

Also Read

More News

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है

जिन लोगों को सर्दियों में कॉन्स्टिपेशन की समस्या होती है उनके लिए सिंघाडे का सेवन बहुत लाभकारी होता है। सिंघाडा खाने से आपके पाचन तंत्र को काम करने में सहायता हो सकती है। सिंघाडे में डाइटरी फाइबर (Dietary fiber) पाया जाता है जो डाइजेशन बढ़ाता है और आपको कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आराम दिला सकता है।

हेल्दी स्किन

इस हेल्दी फल में विटामिन सी पाया जाता है जो एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट है। सिंघाडा खाने से आपकी स्किन को फायदा पहुंचता है। विटामिन सी स्किन में कोलाजन के निर्माण में मदद करता है और यह स्किन की लचक बढ़ाता है। इससे स्किन लम्बे समय तक टाइट और यंग दिखायी देती है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या के कारण अगर आप बहुत कम फूड्स का सेवन करते हैं तो आपके लिए सिंघाडा भी एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, सिंघाडा एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है और आप जब इसका सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता। इस तरह सिंघाडा खाकर आप अपना ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रख (water chestnut can help in controlling blood sugar level) पाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सिंघाडे का सेवन कैसे करना चाहिए? (Ways to eat Singhara or water chestnut)

  1. कच्चे सिंघाड़ों को भूनकर या पानी में उबालकर खाएं।
  2. उबले सिंघाड़े की चाट बनाकर खा सकते हैं।
  3. कच्चे और हरे सिंघाड़ों की सब्जी भी बनायी जा सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।