रोज सोने से पहले इस तरह खाएं 2 लौंग, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Clove Benefits: रोज रात में सिर्फ 2 लौंग खाने से शरीर की कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं। आइए, जानते हैं रात में लौंग खाने के फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 13, 2023 12:31 PM IST

Clove Benefits: भारतीय घरों में लौंग का इस्तेमाल किचन में मसाले के रूप में किया जाता है। हम में से अधिकतर लोग बिरयानी, पुलाव या चाय बनाते समय लौंग का इस्तेमाल करते हैं। लौंग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं कि रोजाना दो लौंग का सेवन करने से  शरीर के कई समस्याएं दूर हो सकती हैं? लौंग में विटामिन-सी, विटामिन-के, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। लौंग शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती है, जिससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं से लेकर सिरदर्द और सूजन को दूर करने में लौंग काफी लाभकारी साबित होती है। तो आइए, जानते हैं कि रोजाना 2 लौंग खाने से शरीर को कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं -

इम्यूनिटी होगी मजबूत

लौंग में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। लौंग में मौजूद गुण शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। रोजाना 2 लौंग खाने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन रहेगा दुरुस्त

रात में सोने से पहले 2 लौंग खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, लौंग पाचन एंजाइम के स्त्राव को बढ़ाती है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट के रोग दूर होते हैं। इससे आपको पेट में दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

शरीर में सूजन और दर्द से दिलाए राहत

रोजाना दो लौंग खाने से शरीर में सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, लौंग में यूजनॉल नामक तत्व होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या दूर हो सकती है।

लिवर को रखे हेल्दी

लौंग में मौजूद यूजेनॉल लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। लौंग खाने से लिवर डिटॉक्स होता है और फैटी लिवर व लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। लौंग में मौजूद तत्व लिवर की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखे

लौंग का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इसमें नाइजेरिसिन नामक तत्व होता है, जो इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

इस तरह करें लौंग का सेवन - How To Consume Cloves In Hindi

रात में सोने से पहले 2 लौंग को मुंह में रखकर अच्छी तरह चबाएं। इसके रस को अंदर लेने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

लौंग का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन लौंग की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source