जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाना भी ठीक नहीं, होंगे ये 4 नुकसान

अत्यधिक मात्रा में मूंगफली खाने से अफलेटॉक्सिन की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है जो कि एक टॉक्सिक पदार्थ है। ये कार्सिनोजन होता है जो लिवर संबंधी बीमारियों को उत्पन्न करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 8, 2019 2:04 PM IST

सर्दियों में मूंगफली खाना हर किसी को अच्छा लगता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है, सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी-एसिड और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। हालांकि, ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानें, जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाने के नुकसान क्या हो सकते हैं...

सेहत ही नहीं खूबसूरती भी निखारती है मूंगफली, खाएं हर रोज

लिवर को होता है नुकसान: नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में मूंगफली का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में मूंगफली खाने से अफलेटॉक्सिन की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है जो कि एक टॉक्सिक पदार्थ है। ये कार्सिनोजन होता है जो लिवर संबंधी बीमारियों को उत्पन्न करता है।

सेक्सुल समस्याओं और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ और भी हैं गोखरू के कई फायदे, जानें यहां

लैक्टिन बढ़ाता है: मूंगफली और सोयाबींस जैसे नट्स में लैक्टिन की मात्रा अधिक होती है। लैक्टिन पचाने में आसान नहीं होता है। ये चिपचिपा, गाढ़ा और जटिल संरचना वाला कारक होता है, जो हमारे रक्त में मौजूद शुगर के साथ मिलकर इंफ्लेमेशन पैदा करता है और शरीर में सूजन और दर्द बढ़ा देता है। अर्थराइटिस में मूंगफली के इस्तेमाल से बचना चाहिए और कम मात्रा में इसका सेवन करें।

पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करे चूना, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

ओमेगा-3 फैटी एसिड को करता है कम: मूंगफली में ओमेगा-6 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए सेहतमंद होता है। ओमेगा-6 फैटी एसिड की अधिक मात्रा शरीर में ओमेगा फैटी एसिड-3 की मात्रा को कम कर देता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसकी कमी से हृदय रोग, इंफ्लेमेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं इसलिए मूंगफली का जरूरत से ज्यादा सेवन नहीं करें।

क्यों खानी चाहिए आपको कसूरी मेथी, जानें इसके 6 बड़े फायदे…

संतृप्त वसा के कारण होता है हानिकारक: जरूरत से ज्यादा संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट) के सेवन से इसके अंदर छिपा फैट धमनियों पर जम जाता है जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये हृदय संबंधी बीमारियों को बढ़ाता है। मूंगफली में संतृप्त वसा मौजूद होती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा इसके सेवन से हृदय संबंधी बीमारी होने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में एक निश्चित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source