Meat Side Effects: मीट के अधिक सेवन से बच्चों में बढ़ सकती है इस बीमारी के होने का खतरा, पढ़ें ये स्टडी

हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने मीट खाने की आदत को छोड़ने पर जोर दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप मीट अधिक खाएंगे, तो इससे आपके बच्चे की सेहत खतरे (Meat Side Effects) में पड़ सकती है, जानें यहां कैसे....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 5, 2021 4:40 PM IST

Meat Side Effects in Hindi: इस दुनिया में नॉनवेज (Non vegetarian) खाने वालों की कमी नहीं है, लेकिन नॉनवेज खाने के फायदे (Benefits of eating non vegetarian) जितने हैं, उतने ही अधिक सेवन के नुकसान भी होते हैं। कई स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि मीट से भरपूर डायट आपके हार्ट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने मीट खाने की आदत को छोड़ने पर जोर दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप मीट अधिक खाएंगे, तो इससे आपके बच्चे की सेहत खतरे (Meat Side Effects) में पड़ सकती है।

मीट खाने से बच्चों को हो सकता है अस्थमा

शोधकर्ताओं ने मांस या मीट से भरपूर आहार और बचपन में होने वाले अस्थमा के लक्षणों के बीच संबंध (Asthma in Children) पाया है। मेडिकल जर्नल बीएमजे में प्रकाशित एक अध्ययन में 2003 से 2006 तक 4,388 बच्चों के स्वास्थ्य और आहार पर नजर रखने के लिए नेशनल हेल्थ और न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वेक्षण के डाटा का उपयोग किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि नॉन-सीफूड मीट का सेवन अधिक मात्रा में करना बच्चों में सांस लेने से संबंधित समस्या (breathing issues) से जुड़ा था। विशेष रूप से उन बच्चों में अधिक मीट खाने के कारण (Meat Side Effects in Hindi) नींद में घरघराहट की समस्या (wheezing while sleeping) देखी गई और नींद में घरघराहट की समस्या को ठीक करने के लिए दवाओं की जरूरत पड़ती है।

बच्चों में बढ़ सकती है कई शारीरिक समस्याएं

अध्ययन की सीनियर लेखक के अनुसार, अस्थमा से संबंधित लक्षणों और वायुमार्ग (Airway Health) की सेहत में डायट भूमिका निभा सकता है। स्टडी के परिणाम के अनुसार, बच्चों में घरघराहट होने का संबंध पकाए गए मीट में पाए जाने वाले मुख्य कॉम्पोनेंट या घटक से सीधा संबंधित है। यह कम्पोनेंट डायटरी एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (AGEs) है। यूएस नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार, एजीई (AGEs) एक खतरनाक टॉक्सिन हैं, जो भोजन को तेज आंच (उच्च तापमान) पर पकाने से उत्पन्न होते हैं। डायटरी एजीई और बचपन में सांस लेने में कठिनाई के बीच की कड़ी मेकैनिज्म को समझने में मदद कर सकती है, जिसके द्वारा मांस (Meat) एयरवे हेल्थ (Airway Health) पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

डायटरी एजीई को जानें

बच्चों का खानपान चाहे कितना भी हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर क्यों ना हो यदि उसमें डायटरी एजीई मौजूद है, तो बच्चों की सेहत के लिए यह खतरनाक (Side Effects of Meat in Hindi) हो सकता है। मीट पकाते समय डायटरी एजीई को कम करने के लिए आप कम समय तक मीट पकाएं, कम आंच पर मीट पकाएं, मॉएस्ट हीट में मीट पकाएं और एसिडिक चीजों जैसे सिरका (Vinegar) या नींबू का रस (Lemon Juice) का इस्तेमाल करें।

जानिए कौन से घातक रोगों का कारण बनता है डॉग मीट