Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लोग जितना खुश होकर जंक फूड सेवन करते हैं, उसके उतने ही साइड इफेक्ट भी होते हैं। ज्यादा मात्रा में जंक फूड का सेवन करने से ओबेसिटी होने का खतरा बढ़ जाता है। आप जितना ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं आपके शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा उतनी ही कम होती जाती है। आपको यह तो पता होगा कि जंक फूड का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है मगर आपको यह नहीं पता होगा कि यह आपके दिमाग पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। जानें, जंक फूड के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में...
डिप्रेशन के हो सकते हैं शिकार
ज्यादा मात्रा में शुगर और फैट युक्त भोजन करने से दिमाग में केमिकल एक्टिविटी में बदलाव आते हैं जिसकी वजह से आप ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने लगते हैं। लेकिन जब आप इन जंक फूड का सेवन करना बंद कर देते हैं तो आप तनाव के शिकार हो सकते हैं और आपको डिप्रेस महसूस होता है। जिसे दूर करने के लिए आप दोबारा से जंक फूड का सेवन करने लगते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व कम हो जाते हैं जिसकी वजह से डिप्रेशन बढ़ जाता है। शरीर में असंतुलित फैटी एसिड की वजह से आपको डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
आपको भी है जंक फूड खाने की लत ? हो सकती है इन्फर्टिलिटी की समस्या
भूख को नियंत्रित करने की क्षमता होती है कम
जंक फूड का सेवन करने से आपके दिमाग को संकेत मिलते हैं जिसकी वजह से यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कब भूख लगी है और क्या खाएं। ऐसा ज्यादा खाने की वजह से होता है। दिमाग के स्वस्थ कार्य के लिए रोजाना फैटी एसिड जैसे ओमेगा-6 और ओमेगा-3 की जरुरत होती है। इन चीजों की कमी होने से दिमाग दिमाग संबंधित समस्याएं होती है।
धैर्य की कमी होना
रोजाना डोनट या कुछ मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिससे आपको खुशी महसूस होती है और संतुष्टि मिलती है लेकिन कुछ समय बाद यह आपको चिड़चिड़ा बना देती हैं। जंक फूड में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिसकी वजह से ब्लड शुगर के लेवल में बदलाव होता रहता है। अगर शुगर लेवल कम हो जाए तो चिंता, थावन की समस्या हो जाती है। शुगर और फैट से भरपूर भोजन के सेवन करने से आप भूख को शांत करने के लिए ज्यादा और जल्दी -जल्दी खाने लगते हैं। जंक फूड की लत लग जाने से आपको हर समय कुछ खाने की इच्छा होती रहती है।
मानसून में मुंहासों से हैं परेशान, तो जंक फूड नहीं खाएं नीम और मेथी
याद्दाश्त संबंधी समस्या
उच्च मात्रा में शुगर और फैट से भरपूर भोजन का सेवन करने से दिमाग की एक्टिविटी जिसे पेप्टाइड कहते हैं कम हो जाती है। यह एक्टिविटी याद रखने में मदद करती है। इसके साथ ही दिमाग में सिनेप्सिस होते हैं जो याद्दाश्त और चीजें ध्यान रखने में मदद करते हैं। ज्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से सिनेप्सिस के उत्पादन में बाधा उत्पन्न होने लगती है।