... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 12, 2021 3:16 PM IST
हेल्दी होने के बावजूद ज्यादा संतरे खाने से शरीर में हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें संतरे खाने के चौंका देने वाले नुकसान
संतरा विटामिन सी का एक समृद्ध स्त्रोत है और ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि संतरे का मौसम अब आ ही गया है। संतरा, जिसे हिंदी भाषा में नारंगी भी कहते हैं बच्चे से लेकर बूढ़ों का भी एक पसंदीदा फल है। इसका हल्का खट्टा और मीठा स्वाद इसे आपके लिए एक बेहतरीन फल और स्नैक बनाता है। संतरे के फायदे इतने सारे हैं कि आप इन्हें खाने से खुद को रोक नहीं सकते है। जी हां, संतरा न सिर्फ हमें हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखने के लिए शरीर को जरूरी विटामिन सी की मात्रा प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे का बहुत अधिक सेवन आपके लिए साइड-इफेक्ट भी साबित हो सकता है? ये बिल्कुल सही है कि जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आइए जानते हैं संतरे के सेवने से होने वाले नुकसान।
100 ग्राम संतरे में
1-47 ग्राम कैलोरी
2-87 ग्राम पानी
3- 0.9 ग्राम प्रोटीन
4-11.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
5- 9.4 ग्राम शुगर
6- 2.4 ग्राम फाइबर
7-डेली वैल्यू का 76 प्रतिशत विटामिन सी
भले ही संतरे में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।
अगर आप या फिर कोई भी व्यक्ति रोजाना 4-5 संतरे खाना शुरू कर देता है, तो इससे फाइबर की अधिक खपत हो सकती है। इससे पेट खराब, ऐंठन, दस्त, सूजन और मतली हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विटामिन सी के अत्यधिक सेवनसे सीने में जलन, उल्टी, अनिद्रा और दिल का दौरा पड़ सकता है।
संतरा आमतौर पर प्रकृति में अम्लीय होती है, जिससे गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) से पीड़ित लोगों के पेट में जलन हो सकती है। जीईआरडी से पीड़ित लोगों को संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कुछ गंभीर मामलों में, यह उल्टी और नाराज़गी का कारण बन सकता है। जिन लोगों में पोटेशियम का लेवल अधिक होता है उन लोगों को संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
संतरे में पोटैशियम का स्तर कम होता है, लेकिन अगर शरीर में पहले से ही बहुत अधिक पोटैशियम है, तो यह हाइपरक्लेमिया नामक संभावित गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। आपको ज्यादा से ज्यादा एक दिन में 1-2 संतरे से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए।