प्रेग्नेंसी के दौरान ये 5 चीजें खाने से शिशु को मिलते हैं कई लाभ, मां का स्वास्थ्य भी रहता है बेहतर

जब आप गर्भवती होती हैं, तो आप हर चीज को लेकर बहुत सीरियस हो जाती हैं, जिसमें आपकी डाइट सबसे टॉप पर रहती है। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ और ताजे फल व सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है ताकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल सकें। इससे अलग कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से गर्भवती को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 4, 2020 9:31 PM IST

जब आप गर्भवती होती हैं, तो आप हर चीज को लेकर बहुत सीरियस हो जाती हैं, जिसमें आपकी डाइट सबसे टॉप पर रहती है। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ और ताजे फल व सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है ताकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल सकें। इससे अलग कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से गर्भवती को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स बता रहे हैं जिन्हें गर्भवती को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इससे न सिर्फ शिशु को बल्कि मां को भी तरह के लाभ मिलते हैं।

डेयरी प्रॉडक्ट्स

डेयरी उत्पाद प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही तत्व मां और शिशु दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह विटामिन बी, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक से भी समृद्ध होते हैं, जिनकी गर्भवती को सख्त जरूरत होती है। सिर्फ यही नहीं, डेयरी प्रॉडक्ट्स में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी होते हैं जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर कर गैस और कब्ज जैसी समस्या को दूर करते हैं। लेकिन यदि आपको लैक्टोज इन्टोलरेंट (जिन्हें दूध या दूध से उत्पाद नहीं पचते हैं) की समस्या है तो आपको इन उत्पादों के सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

Low-fat-dairy-products

बेरिज़

बेरिज़ एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट समेत फाइबर का सीधा स्त्रोत है। यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू में भी कम है जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है। बेरिज़ का सेवन गर्भवती महिलाओं को पोषण वेल्यू देने के साथ ही हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो एक पौष्टिक फल हैं जो गर्भावस्था के दौरान आहार संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होते हैं। यह विटामिन सी, बी 6, पोटेशियम, विटामिन ई, विटामिन ई के, फोलेट और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। गर्भावस्था में महिला को फाइबर की काफी जरूरत होती है। एवोकाडो में फाइबर भी होते हैं जो अन्य पोषक तत्वों के उचित अवशोषण में मदद करते हैं।

Avocados

अंडे

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। अंडे प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। डॉक्टर अक्सर सुझाव देते हैं कि एक गर्भवती महिला को अपने दैनिक आहार में कम से कम दो अंडे शामिल करने चाहिए। अंडे गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन के साथ ही कोलीन भी प्रदान करता है जो अजन्मे बच्चे के विकास में मदद करता है। लेकिन गर्भवती महिला को अधपके या कच्चे अंडे खाने से बचना चाहिए। साथ ही यदि आपको अंडे खाने से किसी तरह की दिक्कत होती है तो इसे अवॉइड करें।

monsoon diet tips green-vegetables

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियों जैसे कि काली और पालक में पोषक तत्व होते हैं जो एक गर्भवती महिला के स्वास्थ्य और शिशु के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, कैल्शियम, लोहा, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन ए और सी शामिल हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां न केवल बच्चे के विकास को बढ़ावा देंगी, बल्कि बच्चे के पाचन में भी सुधार करेंगी। यह माँ की इम्युनिटी को भी मजबूत करते हैं। विभिन्न अध्ययनों से यह भी पता चला है कि हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन लो बर्थ वेट को जोखिम को भी कम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source