Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्ट्राबेरी खाने से बढ़ती है ब्रेन पॉवर, कम होता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा, पढ़ें अन्य फायदे

एक नयी स्टडी में दावा किया गया है कि स्ट्रॉबेरी का सेवन मस्तिष्क विकास में मदद कर सकता है।

स्ट्राबेरी खाने से बढ़ती है ब्रेन पॉवर, कम होता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा, पढ़ें अन्य फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 31, 2023 2:45 PM IST

Eating Strawberries Improves Brain Health: बच्चों की मनपसंद स्ट्राबेरी का स्वाद ही नहीं इसके गुण भी बहुत बेहतरीन होते हैं और इसीलिए स्ट्राबेरी को एक हेल्दी फल माना जाता है। वहीं, हाल ही में एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि स्ट्राबेरी खाने से ब्रेन को काम करने में मदद होती है और कॉग्निटिव फंक्शन (मस्तिष्क विकास) बेहतर होता है। यही नही इस स्टडी के परिणामों के आधार पर वैज्ञानिकों का दावा है कि स्ट्राबेरी खाने से हाई एंटीऑक्सीडेंट क्षमता और ब्लड प्रेशर लेवल  को भी बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। यह स्टडी ब्रेन और हार्ट के लिए स्ट्राबेरी के सेवन के फायदों पर आधारित पिछली स्टडीज पर आधारित है। (Eating Strawberries Improves Cognitive functions in Hindi.)

ब्रेन के लिए क्यों अच्छा है स्ट्राबेरी का सेवन

स्टडी के परिणाम हाल ही में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ न्यूट्रिशन (ASN) की वार्षिक बैठक 'न्यूट्रिशन 2023' में पेश किए गए हैं जिसका आयोजन अमेरिका में किया गया। स्टडी के दौरान 66 से 78 वर्ष की आयु के 35 स्वस्थ पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया। स्टडी के दौरान इन लोगों को रोज 26 ग्राम सूखी स्ट्रॉबेरी का पाउडर खाने के लिए दिया गया। सभी ने इस पाउडर का सेवन लगभग 8 सप्ताह तक किया। स्टडी के अंत में जो निष्कर्ष निकाले गए उनके अनुसार,

  • स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से इन लोगों के कॉग्निटिव फंक्शन (मस्तिष्क के कार्य करने के तरीके और विकास) में लगभग 5.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।
  • वहीं, सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में 3.6 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।
  • जबकि, कुल एंटीऑक्सीडेंट क्षमता में 10.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गयी।

रोज स्ट्राबेरी खाने से बुजुर्गों को हो सकता है फायदा

इस स्टडी से जुड़ी वैज्ञानिक और सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ एक्सरसाइज एंड न्यूट्रिशन साइंसेज की प्रोफेसर शिरीन होशमंद ने बताया, "इस स्टडी से पता चलता है कि स्ट्रॉबेरी का सेवन मस्तिष्क विकास में मदद कर सकता है और यह हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बनने वाली ब्लड प्रेशर की बीमारी को भी कम करता है। डेली डाइट में स्ट्रॉबेरी को शामिल करना भले ही एक छोटा-सा बदलाव है लेकिन इससे बुजुर्गों में बेहतर परिणाम दिखायी दे सकते हैं जिनमें मेमरी और ब्रेन से जुड़ी समस्याएं अधिक देखी जाती हैं।"

Also Read

More News

बता दें कि स्ट्रॉबेरी कई बायोएक्टिव कम्पाउंड्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से हमारी दैनिक विटामिन सी (Vitamin C Daily requirement) की जरूरत 100 प्रतिशत तक पूरी हो सकती है। वहीं, स्ट्रॉबेरी में ब्रेन के लिए जरूरी फोलेट (Folate) के अलावा पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, फाइटोस्टेरॉल और पॉलीफेनोल जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो हार्ट-हेल्थ के लिए भी फायदेमंद तत्व हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बता दें कि, इससे पहले की स्टडीज में भी स्ट्राबेरी को हदय रोगों में लाभकारी पाया गया था वहीं यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करनेवाला फल भी बताया गया है।