ब्लड प्रेशर करना है कंट्रोल, तो खाएं बासी रोटी, जानें और भी कई फायदे

आप दूध के साथ बासी रोटी खाएंगे, तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 23, 2018 7:49 PM IST

नाश्ते में रोटी खाएं या डिनर में कई बार अधिक रोटी बन जाती है। कुछ लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं और सुबह नाश्ते में घी लगाकर खा लेते हैं पर बहुत से लोग बासी खाना खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में वे बची हुई रोटियों को फेंक देते हैं या फिर गाय को खिला देते हैं। यदि आप रोटियों को फेंक रहे हैं, तो आप अपनी सेहत को कुछ लाभ होने से वंचित रख रहे हैं।

नहीं समझे? दरअसल, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो बासी होने के बाद सेहत को नुकसान नहीं बल्कि ज्यादा लाभ पहुंचाती हैं। इन्हीं में से एक है गेहूं से बनी हुई रोटी। भारत में हर घर में रोटियां खाई जाती हैं, लेकिन जब रोटियां बच जाएं, तो उन्हें फेंकने की बजाय खाकर देखिए। जानिए कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिन्हें जानकर आप बासी रोटियों को फेंकने की बजाय खाना पसंद करने लगेंगे।

बासी रोटी खाने के फायदे

1 यदि आप दूध के साथ बासी रोटी खाएंगे, तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। बासी रोटी को 10 मिनट के लिए दूध में डालकर छोड़ दें। इसे खाएं। जब भी बासी रोटी बची हो, उस दिन सुबह नाश्ते में यही खाएं। ऐसा करेंगे तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने लगेगा।

2 अमूमन शरीर का नॉर्मल टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस होता है। यदि शरीर का तापमान इससे अधिक हो जाए, तो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान भी पंहुच सकता है। इस स्थिति में दूध में भीगी हुई बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रण में रहता है।

3 यदि आपको पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो फिर आप जरूर बासी रोटी खाकर देखें। रात को सोने से पहले दूध में भीगी हुई बासी रोटी खाने से कब्ज और गैस की समस्या भी दूर हो जाएगी।

4 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बासी रोटी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दिन में कभी भी आप दूध में बासी रोटी को 10 से 15 मिनट डालकर खाएं। इससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source