खाली पेट किशकिश का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल के गुण मुंह से आने वाली बदबू दूर करने के साथ गले के इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
Written by Anshumala|Published : March 26, 2019 5:20 PM IST
किशमिश तो आप खाते ही होंगे, पर कभी इसे खाली पेट खाकर देखिए। इसमें कई हेल्दी गुण होते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर को कई बीमारीयों से बचाती है। सुबह उठकर आप पांच से दस किशमिश खाकर पानी पी लीजिए और फिर कुछ ही दिनों में आपको शारीरिक रूप से अच्छा महसूस होने लगेगा। खाली पेट किशमिश खाने से होने वाले सेहत लाभ इस प्रकार हैं...
Add The HealthSite as a Preferred Source
खाली पेट किशकिश का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल के गुण मुंह से आने वाली बदबू दूर करने के साथ गले के इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
पेट दर्द, कब्ज से परेशान रहते हैं, तो रात में 10 किशमिश रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को किशमिश के साथ पी जाएं। यह पेट से जुड़ी कई बीमीरियों को दूर करता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है।
इम्यूनिटी भी बढ़ाता है किशमिश, क्योंकि इसमें वे सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
हड्डियों को मजबूती देने के लिए किशमिश सुबह खाली पेट जरूर खाएं। इसमें फाइवर के साथ कैल्शियम और माइक्रोन्यूट्रीयंट के गुण भी पाए जाते हैं, जिससे शरीर की हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती हैं।
खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करने से खून साफ होता है, लीवर, हार्ट और पाचन क्रिया बेहतर बनता है। यह पेट के एसिड को कम करने में मदद करता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में एनीमिया को बढ़ने से रोकती है।
खाली पेट किशमिश के पानी के सेवन नियमित रूप से करने से ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है, जिससे लीवर और किडनी स्वस्थ रहता है।
किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंटस, विटामिन ए और बीटा केरोटिन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.