बहुत ज्यादा प्रोटीन खाना भी है नुकसानदायक, हाई-प्रोटीन डाइट के ये 5 साइड-इफेक्ट्स जान लें आप भी

Zyada protein khane ke nuksan: प्रोटीन का सेवन हेल्थ के लिए जरूरी है लेकिन, अगर आप बिना सोचे-समझे बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन खाते हैं तो इससे आपके लिए हार्ट रिलेटेड बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2024 8:01 PM IST

Protein consumption in excess side effects: प्रोटीन की कमी शरीर के लिए ठीक नहीं क्योंकि प्रोटीन ही वह तत्व है जो शरीर को एनर्जी देता है और मांसपेशियों को विकसित करने में मदद करता है। प्रोटीन की कमी भारत में भी बहुत बड़ी आबादी में दिखायी (Protein deficiency in India) देती है और इसके कई कारण हैं। संतुलित आहार ना लेना, फास्ट-फूड और जंक फूड (Junk Food) अधिक खाना और खान-पान को लेकर लापरवाही करना शरीर में प्रोटीन की कमी बढ़ा सकते हैं।

शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन प्राप्त करने के लिए कुछ लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स (Protein supplements) लेते हैं। तो वहीं, कुछ लोग प्रोटीन वाले फूड्स का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करते हैं। लेकिन, एक सीमित मात्रा से अधिक प्रोटीन खाना भी आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ समय पहरे नेचर मेटाबॉलिज्म जर्नल में एक स्टडी प्रकाशित हुई जिसमें यह कहा गया कि, अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से हृदय से जुड़ी आर्टरीज डैमेज हो सकती हैं।

प्रोटीन से बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क

अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार प्रोटीन की अधिक मात्रा धमनियों को नुकसान पहुंचाती है। प्रोटीन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ सकता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसीलिए, स्टडी में प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी गयी।

ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान क्या हैं? (Side effects of protein intake in excess)

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से किडनियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

बहुत ज्यादा प्रोटीन खाने से मोटापा बढ़ सकता है।

प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़सकता है। की मात्रा भी बढ़ सकती है।

हाई-प्रोटीन फूड्स खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती है।

प्रोटीन की अधिक मात्रा से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

प्रोटीन ज्यादा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

एक दिन में कितना प्रोटीन खाना चाहिए? (How much protein one should eat)

एक्सपर्ट्स के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 60 से 65 ग्राम तक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट में सलाह दी गयी कि एक वयस्क व्यक्ति अपने वजन के अनुसार प्रतिकिलो 1 ग्राम प्रोटीन खा सकता है।

हेयर फॉल से हैं परेशान तो पानी के साथ उबालकर बालों में लगाएं ये पत्ते, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

क्या डायबिटीज में खाना चाहिए अंडा? जानिए अंडा खाने से शुगर लेवल में होते हैं क्या बदलाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source