... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 6, 2018 12:01 PM IST
पॉपकॉर्न विटामिन और खनिज पदार्थों के भी स्रोत हैं। . © Shutterstock
पॉपकॉर्न खाना न सिर्फ युवाओं बल्कि बुजुर्गों और बच्चों को भी बहुत पसंद होता है। सिनेमा हॉल में फिल्म देखते समय पॉपकॉर्न खाना युवाओं को खास पसंद होता है। क्या आपको पता है पॉपकॉर्न सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है?
पॉपकॉर्न यदि सही तरीके से पकाया गया हो तो वह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन पॉपर्कार्न में ज्यादा तेल या घी का प्रयोग न हो इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। पॉपकॉर्न पर लहसुन और कालीमिर्च पाउडर डालकर खाने से दिल मजबूत होता है। जानिए पॉपकॉर्न के सेवन से कब्ज से छुटकारा पाने की तरकीब बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जानें कैसे कॉफी से अलग है ग्रीन कॉफी, क्यों मानी जाती है हेल्दी
कब्ज के लिए पॉपकॉर्न
बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते आजकल आधे से ज्यादा लोग कब्ज की चपेट में हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति असहज तो महसूस करता ही है साथ ही उसका पेट फूलना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना और मल का कड़ा निकलने जैसी समस्याएं होती है।
कब्ज की समस्या के लिए पॉपकॉर्न बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो हमारी आंतों पर चिपके मल को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आपको कब्ज की ज्यादा समस्या है तो आप पॉपकॉर्न और पानी पीना अच्छी तरह शुरू कर दें। आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट दिख जाएगा।
यह भी पढ़ें- हमेशा हेल्दी नहीं होता पपीता, जानें कब हो सकता है नुकसान
पॉपकॉर्न खाने के अन्य लाभ
- पॉपकॉर्न विटामिन और खनिज पदार्थों के भी स्रोत हैं। इसमें रेशे की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे भूख जल्दी शांत होती है। पापकार्न लो कैलोरी फूड की श्रेणी में आते हैं जिससे यह वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।
- चिकित्सक मानते हैं कि अगर आप पॉपकॉर्न को ओवन में ज्यादा तेल या घी की बजाय थोड़े बटर में पकाया जाए, तो यह सेहत के लिए बढ़िया है।
- पॉपकॉर्न पर लहसुन और काली मिर्च पाउडर दिल की कार्यविधि को मजबूत बनाता है। कोशिश की जानी चाहिए कि इसमें नमक की मात्रा कम रहे क्योंकि इससे रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
- पॉपकॉर्न को कैंसररोधी भी माना जाता है। इसे खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर और पालिफेनॉइल कैंसर जैसे रोगों के खतरों को कम करते हैं।