... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 4, 2018 7:09 PM IST
Pistachios are an excellent source of antioxidants , protein and fiber.
सूखा मेवा में पिस्ता कई लोगों की खास पसंद होती है। स्वाद में तो यह बेमिसाल है ही, इसके अनेक फायदे जानने के बाद आप इसे और भी ज्यादा पसंद करने लगेंगे। हरे रंग का आकर्षण पिस्ता फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। यह न केवल आपको सेहतमंद बनाएं रखता है बल्कि कई बीमारियों को आपसे दूर भी रखता है। आइए जानते हैं पिस्ता खाने के शानदार फायदे के बारे में।
पिस्ता खाने के लाभ
1 इसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड्स आपकी त्वचा में ग्लो बनाएं रखता हैं, जिससे नेचुरल दमक बरकरार रहती है। इसके अलावा शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
2 लगातार बैठ कर टी.वी देखना, घंटों कंप्यूटर पर काम करना और उम्र बढ़ने के साथ आंखों की कमजोरी और बीमारी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप नियमित पिस्ता खाते हैं तो आपकी आँखों पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपकी आंखें बुढ़ापे तक स्वस्थ और निरोगी रहेंगी।
3 दिल की बीमारी के लिए पिस्ता बेहद फायदेमंद होता हैं। दिल की मुख्य बीमारी जैसे – हार्ट अटैक के रोगियों को अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें मौजूद गुण हर्ट अटैक होने की संभावना को घटा देते हैं।
4 चेहरे की खूबसूरती के लिए पिस्ता काफी गुणकारी है। आपको बता दें कि यह किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है। उम्र के बढ़ते प्रभाव को रोकने और झुर्रियों को चेहरे से साफ करने में बेहद प्रभावी है। इसे खाने से चेहरे की त्वचा टाइट होती है।
5 इसे खाने से दिमाग तेज होता है। काजू, बादाम से भी अधिक पौष्टिक होता है। इससे स्मरण शक्ति तेज होती है इसलिए बच्चों को यह जरूर खिलाएं।
6 यह डायबिटीज को बढ़ने से भी रोकता है। इसमें फॉस्फोरस उचित मात्रा में होता है, जिससे शुगर नियंत्रण में रहती है।
7 सूजन होने पर पिस्ता का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई सूजन को घटाते हैं।