संतरा खाएं और चेहरे पर छिलका लगाएं, हफ्ते में ही स्किन में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव

Santra Khane ke Fayde: सर्दियों में संतरा खाने से आप बीमार नहीं पड़ते बल्कि आप हेल्दी होते हैं और आपकी स्किन भी नेचुरली ग्लोइंग होने लगती है। इस लेख में जानें संतरा खाने और उसका छिलका चेहरे पर लगाने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 18, 2025 5:56 PM IST

Santra Khane ke Fayde Skin ke Liye: सर्दियों में संतरा क्यों नहीं खाना? जब संतरा सर्दियों में ही लगने वाला फल है, तो फिर उसे गर्मियों में कैसे खाएं? बहुत से लोगों का मानना है कि संतरे की तासीर ठंडी होती है और इसलिए सर्दियों में इसे खाने से सर्दी-जुकाम व खांसी जैसी बीमारियां हो जाती हैं। लेकिन संतरे में जो खूब विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे शक्तिशाली व बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं उनका क्या? सर्दियों में भी संतरा खाया जा सकता है और अगर आपको पहले से ही सर्दी-जुकाम है, तो भी आप उसे खा सकते हैं लेकिन दिन में खासतौर पर जब धूप निकली हो। संतरा खाने से न सर्दी-जुकाम होता है और न ही इससे ये बीमारी बढ़ी है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य जरूरी पोषक सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाकर और भी अन्य कई बीमारियां होने के खतरे को कम करते हैं।

अब रही हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने की बात तो संतरा खाने से आपको वह भी मिल सकती है। संतरा खाएं और छिलका लगाएं कुछ ही दिनों में आप खुद अपनी स्किन में दिखने वाले कुछ खास बदलाव देख सकते हैं। इसलिए अगर आप भी स्किन प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपए खर्च रहे हैं, तो अब जरूरत नहीं है। क्योंकि संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एसिड्स होते हैं। ऐसे में अगर आप संतरे को अपनी डाइट में शामिल करें और उसके छिलके का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो महज एक हफ्ते में ही आपको चेहरे पर कई बदलाव देखने को मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं उन बदलावों के बारे में।

नेचुरल ग्लो और ब्राइटनेस

संतरा में भरपूर विटामिन सी होता है, जिसके सेवन से शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है। इस कारण स्किन हेल्दी और चमकदार दिखती है। वहीं संतरे के छिलके में नेचुरल ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे की डलनेस कम करते हैं। इसके लिए आप छिलके को सुखाकर उसे ग्राइंड कर उसका पाउडर बना लें और उसमें गुलाब जल या दही मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। जब आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं तो स्किन टोन में सुधार और नेचुरल ब्राइटनेस नजर आती है।

दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन में कमी

अगर आप चेहरे पर मौजूद काले धब्बे, सन टैन और पिग्मेंटेशन की वजह से परेशान हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह फ्री रेडिकल्स और धूप हैं। ऐसे में संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इन फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और संतरे के छिलके का फेस पैक स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड स्किन हटती है और दाग-धब्बे हल्के होने दिखने लगते हैं। आप जब इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपको सिर्फ 6–7 दिन में ही फर्क महसूस होना शुरू हो जाएगा।

पिंपल्स और ऑयल कंट्रोल में मदद

आपकी स्किन ऑयली है और आप बार-बार आने वाले पिंपल्स से परेशान हैं, तो संतरा आपके लिए बेहद फायदेमंद है। संतरे के छिलके में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। वहीं संतरे के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है और पिंपल्स आने की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

स्किन टाइटनिंग और एजिंग साइन

संतरा साइट्रिक एसिड से भरपूर होता, जो स्किन को टाइट बनाने में मदद करता है। संतरे के छिलके का इस्तेमाल से फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा की समस्या खत्म होती है और त्वचा को सही स्थिति में लाने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से एक हफ्ते के अंदर स्किन ज्यादा फ्रेश, टाइट और हेल्दी दिखने लगती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source