... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 15, 2018 3:49 PM IST
जो महिलाएं हेल्दी फूड का सेवन करती हैं, उनमें समय से गर्भ धारण करने की संभावना अधिक होती है। © Shutterstock
कई चीजें ऐसी होती है जो महिलाओं के लाभकारी होती हैं। कई ऐसी भी चीजें हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती हैं। कुछ ऐसी चीजें जिनके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगी, जो महिलाओं के लिए लाभदायक नहीं होती हैं। यदि इन चीजों का सेवन महिलाएं करती हैं तो उन्हें प्रेगनेंसी में समस्या आने की संभावना बनी रहती है। यह बात एक नए शोध में सामने आई है। जो महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर की गई थी।
कैंसर ही नहीं तम्बाकू के सेवन से बढ़ता है बांझपन और त्वचा रोग, जानें क्या है कारण
इस शोध में सामने आया है की जो महिलाएं जंक फूड का अधिक सेवन करती हैं, उनको प्रेगनेंट होने में अधिक समय लग सकता है। इस रिसर्च में यह पाया गया की यदि कोई महिला सप्ताह में चार या अधिक बार जंक फूड का सेवन करती हैं तो उसे गर्भ धारण करने में जंक फूड का कम सेवन करने वाली महिलाओं से एक महीने का अधिक समय लगा।
ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर क्लेयर्स रॉबर्स का कहना है की जो महिलाएं हेल्दी फूड का सेवन करती हैं, उनमें समय से गर्भ धारण करने की संभावना अधिक होती है। स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थ खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी में अच्छा सुधार होता है। सामान्यतः डॉक्टर भी हेल्दी फूड का सेवन करने किस सलाह देते हैं। आपको बता दें की इस रिसर्च में ऐसी 5,600 महिलाओं को शामिल किया गया था जो पहली बार मां बनने वाली थीं।
प्रेगनेंसी में पौष्टिक आहार लेना है जरूरी, जानें इन दिनों कैसा हो आपका डायट चार्ट
इस शोध के परिमाण में यह बात सामने आई की जिन महिलाओं ने फास्ट फूड का लगातार सेवन किया था, उन्हें प्रेगनेंट होने में एक माह का अधिक समय लगा। डाक्टरों के अनुसार, जिन खाद्य पदार्थों में फोलिक एसिड तथा जिंक की अधिक मात्रा होती है। उनका सेवन करने से महिलाओं में समय से प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको बता दें की नट्स, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियों तथा बीन्स में ये दोनों तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अतः यदि आप प्रेगनेंसी में कोई समस्या नहीं चाहती हैं तो इन चीजों का सेवन अवश्य करें।