Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
lychee for skin: फल खाना न सिर्फ आपके पेट और पाचन के लिए अच्छे होता है, बल्कि इससे आपके हृदय और किडनी समेत शरीर के कई अन्य अंदरूनी अंगों को भी फायदा मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आपके बालों व स्किन के लिए भी फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। गर्मियों के दिनों में स्किन की हेल्थ को बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप और गर्मी हमारी स्किन को लगातार नुकसान पहुंचाती रहती है। वैसे तो बहुत से स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी मदद से स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है, लेकिन इन प्रोडक्ट्स से तब तक फायदा नहीं मिल पाएगा जब तक आप स्किन हेल्दी डाइट नहीं लेंगे। स्किन के लिए फलों को बेहद फायदेमंद माना जाता है और जिनमें लीची भी एक है। चलिए जानते हैं लीची खाने से स्किन को मिलने वाले जबरदस्त फायदे क्या हैं।
फ्री रेडिकल्स के कारण स्किन की कोशिकाओं में हो रही डैमेज को रोकने के लिए भी लीची का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि यह अलग-अलग तरह के विटामिनों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। आपको भी खूब मात्रा में लीची का सेवन करना चाहिए।
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण एजिंग के लक्षण बहुत जल्दी आने लगते हैं, जैसे झुर्रियां बनना, त्वचा ढीली पड़ जाना आदि। ऐसे में लीची का सेवन करके इन लक्षणों को भी कंट्रोल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी खूब मात्रा में पाया जाता है, जो हेल्दी होता है।
त्वचा पर होने वाले पिंपल्स आदि की समस्या का इलाज करने में भी लीची बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लीची में ओलीगोनेल नामक एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट व एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट पाया जाता है, जो एक्ने आदि का इलाज करने में मदद करता है। साथ ही लीची का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है, जो पिंपल्स को कंट्रोल करने में मदद करता है।
लीची में खूब पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की पूर्ति को भी दूर करता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी त्वचा में रूखापन आने लगता है और इस कारण से
गर्मियों में त्वचा के प्राकृतिक निखार को बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि तेज धूप और झुलसाती हुई गर्मी स्किन के नेचुरल निखार को छीन लेती है। ऐसे में लीची के फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। लीची में मौजूद पोषक तत्व और लिक्विड स्किन को डैमेज होने से बचाता है।
डिस्क्लेमर: हालांकि, लीची का सेवन किसी स्किन से जुड़ी समस्या की दवा के रूप में नहीं किया जा सकता है। यदि आपको स्किन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से एक बारे इस बारे में संपर्क जरूर कर लेना चाहिए।