Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आप भी खाते हैं बासी दाल, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें बची हुई दाल खाने के नुकसान और दाल खाने का सही तरीका

Basi dal khani chahiye ya nahi: क्या बासी दाल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती? बासी दाल या फ्रिज में रखी हुई दाल खानी चाहिए या नहीं? आइए जानें न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह।

क्या आप भी खाते हैं बासी दाल, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें बची हुई दाल खाने के नुकसान और दाल खाने का सही तरीका

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 1, 2024 4:06 PM IST

Eating leftover dal: लंच हो या डिनर लोगों के घर में दिन में कम से कम एक बार तो दाल बनती ही है। अरहर, चने और मसूर से लेकर उड़द या मूंग की दाल को अलग-अलग तरीकों से पकाया और खाया जाता है। इसी तरह बची हुई दाल को डिब्बे में बंद करके लोग फ्रिज में स्टोर करते हैं और अगले दोबारा गर्म करके उसे खाते हैं। लेकिन, बासी दाल खाने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। तो क्या बासी दाल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती? बासी दाल या फ्रिज में रखी हुई दाल खानी चाहिए या नहीं? आइए जानें न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह।

डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल (Shilpa Mittal, Nutritionist) कहती हैं कि, दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ कार्ब्स का भी एक अच्छा सोर्स है। वहीं, दाल में जिंक, फोलेट, विटामिन बी12 और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। लेकिन, जब दाल बासी हो जाती है तो इसके न्यूट्रिशन लेवल में कमी आने लगती है। वहीं, कई बार बासी दाल खाना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

डाइटिशियन ने बताया कि, बासी दाल खाने के नियम क्या हैं और बासी दाल खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Also Read

More News

बासी दाल खाने से हो सकता है नुकसान

डाइटीशियन शिल्पा मित्तल के अनुसार, “बहुत से लोग ज्यादा मात्रा में दाल बना लेते हैं और उसे फ्रिज में स्टोर करते हैं। यह तरीका गलत नहीं है लेकिन, बची हुई दाल या बासी दाल खाने से पहले आपको उसे स्टोर करने और उसे दोबारा इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। क्योंकि, अगर बासी दाल का सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो इससे पेट में दर्द, ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई बार बासी दाल खाने से फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।”

दाल को ऐसे करें स्टोर

अगर दाल ज्यादा बन रही है या बच रही है तो आप दाल को पकाने के बाद अच्छी तरह ठंडा करें और दाल पकाने के 2 घंटे के भीतर ही दाल को फ्रिज में रखें। हमेशा दाल को एयर टाइट डिब्बे में बंद करें ताकि फ्रिज में रखने के बाद दाल में बैक्टेरिया ना पनप सकें।

बासी दाल खाने से पहले करें ये काम

जब भी आपको बची हुई दाल खानी हो तो उसे फ्रिज से निकाल कर पहले अच्छी तरह उबालें। दाल को अच्छी तरह उबालने से उसमें मौजूद बैक्टेरिया नष्ट हो जाते हैं। इससे दाल खाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स से बचने में मदद होती है।

यह भी पढ़ें-

इन 3 तरह की दालों से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, आज ही बना लें इनसे दूरी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Ranbir Kapoor Diet: घर का दाल-चावल खाकर रनबीर कपूर रहते हैं खुश, जानिए एक्टर की डेली डाइट और फिटनेस के राज