
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 6, 2019 4:47 PM IST
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सही रखने में मकई के दानों का सेवन फायदेमंद है।
मक्का या भुट्टे ( Sweet Corn) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रसीले, मीठे मकई के दाने हों या पॉपकॉर्न, स्नैकिंग के लिए मक्के को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों मार्केट में पीले रंग के मक्के के अलावा सफेद रंग के मकई के भुट्टे ( White Sweet Corn Health benefits) भी मिल रहे हैं। जानते हैं सफेद रंग की मकई और पीले रंग की मकई के दानों में क्या अंतर है।
स्वाद के मामले में दोनों में कोई अंतर नहीं है। हालांकि कुछ लोगों को पीले रंग की मकई ज़्यादा मीठी लगती है। मकई में मौजूद नैचुरल पिगमेंटशेन की वजह से मकई के रंग पीले, सफेद, बैंगनी या लाल दिखते हैं।
कॉर्न या मकई के दानों के रंग गहरे होने का अर्थ है कि उसमें एंथोसाएनिन्स नामक पिगमेंट की मात्रा अधिक है। इस पिगमेंट को कैंसर से बचाने वाला माना जाता है। सफेद, पीले, लाल, काले या पर्पल रंग के मक्के में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में सूजन, जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।
पढ़ें - प्रदूषण बना सकता है आपको समय से पहले बूढ़ा, हो सकती हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स भी।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सही रखने में मकई के दानों का सेवन फायदेमंद है। मक्का दिमाग की शक्ति भी बढ़ाता है। ब्रेन पॉवर बढ़ाकर यह ब्रेन को एक्टिव रखता है।
ओबेसिटी या मोटापे से बचाने वाला मक्का हाई ब्लड ग्लूकोज़ या डायबिटीज़ और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा भी कम करता है।
यह भी पढ़ें- एक्टिव रहकर बन सकते हैं फिट, जानें मिलिंद सोमण के फिटनेस सीक्रेट्स।