मूंगफली फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ, इन 4 चीजों के लिए भी है लाभकारी

मूंगफली खांसी रोकने में भी उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से फेफड़ों को मजबूती मिलती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 15, 2018 12:20 AM IST

स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी मूंगफली बहुत फायदेमंद है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें लगभग वे सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन सस्ती कीमत पर। मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है, साथ ही इसके सेवन से गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है। साथ ही साथ, पेट के कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है।

फेफड़े बनते हैं मजबूत

मूंगफली खांसी रोकने में भी उपयोगी है, इसके नियमित सेवन से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति को बढ़ाती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है । इतना जरूर ध्यान रखना कि मूंगफली की गिरी पर लगी लाल झिल्ली को नही खाना चाहिये और मूंगफली खाने के बाद आधा घंटे बाद तक पानी नही पीना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो मूंगफली फेफड़े का कैंसर रोकने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-विटामिन और फाइबर के लिए डायट मे शामिल करें ये 6 सब्जियां

ताकत बढ़ाए

मूंगफली में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी इसको खाने से मिलते हैं जिससे शरीर को ताकत मिलती है, जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

Groundnuts health benefits मूंगफली बेशक सस्ता होता है, लेकिन इसमें बादाम की तरह ही सारे फायदे मौजूद होते हैं। © Shutterstock

दिल को रखे स्ट्रॉन्ग

मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है । इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-स्‍वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है राजमा-चावल

स्किन बनती है जवां

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इसके सेवन से स्किन जवां दिखाई देती है। चेहरे पर गहरा रही झुर्रियों को हल्का करने के लिए मूंगफली के तेल से मालिश की जा सकती है ।

हड्डियां होती हैं मजबूत

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं। यह एक सम्पूर्ण प्राकृतिक और सस्ता ड्राईफ्रूट है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source