Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस समय खाएंगे फ्रूट तो मिलेगा पूरा पोषण

किसी भी समय फल खाने से व्यक्ति को पाचन की समस्या, कब्ज, पेट खराब होना, अनिद्रा और यहां तक की डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी सहित अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

इस समय खाएंगे फ्रूट तो मिलेगा पूरा पोषण
किसी भी समय फल खाने से व्यक्ति को पाचन की समस्या, कब्ज, पेट खराब होना, अनिद्रा और यहां तक की डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी सहित अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : November 21, 2018 7:30 PM IST

फल हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि किस समय फल खाना शरीर के लिए ज्यादा प्रभावी और लाभदायक होता है। किसी भी समय फल खाने से व्यक्ति को पाचन की समस्या, कब्ज, पेट खराब होना, अनिद्रा और यहां तक की डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी सहित अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। स्टडी में पाया गया है कि दिन में किसी विशेष समय फल खाने से शरीर पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें - हल्‍के दर्द से छुटकारा दिलवाने वाली ये गोली है बड़े काम की

नुकसानदायक भी हो सकते हैं फल

कुछ फल सुबह के समय खाने से वे शरीर को तुरंत और अतिरिक्त एनर्जी प्रदान करते हैं। जबकि कुछ अन्य फल उसी समय खाने से शरीर को एनर्जी नहीं मिलती। आमतौर पर फल खाने का सही समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फल में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सामान्य शर्करा में बदलकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन यह शर्करा जब शरीर द्वारा उपयोग में नहीं लाया जाता है तो वसा के रूप में जम जाता है और वजन बढ़ाने सहित अन्य समस्याओं का कारण बन जाता है।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें - जानिए क्‍यों वजन घटाने में मददगार है ग्‍लूटेन फ्री डायट

सुबह का समय फल खाने के लिए बेहतर

फल खाने का सही समय सुबह होता है। सुबह खाली पेट फल खाने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र फल में मौजूद शर्करा को बहुत तेजी से विघटित करता है जिसके कारण शरीर को फल में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिलता है। फल में भरपूर मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ ही कमजोरी दूर करने और शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन उचित समय पर ही फल खाने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को मिल पाते हैं। इसलिए फलों में मौजूद पोषक तत्वों का भरपूर फायदा उठाने के लिए सुबह के समय फल खाना चाहिए। यह भी पढ़ें – जादुई उपचार है लहसुन और शहद का मिश्रण, ऐसे करें तैयार

बना सकते हैं हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

आप चाहें तो सुबह के समय कई फलों को मिलाकर स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह के नाश्ते से लंच के बीच के समय में भी फल खाया जा सकता है। सुबह के समय नाश्ते में सेब, पपीता, तरबूज, कीवी आदि फल खाया जा सकता है। वास्तव में ये सभी फल आमतौर पर सुबह के समय ही खाने से इनके फायदे मिलते हैं।

शाम का समय भी है बेहतर

सुबह के अलावा दो मील के बीच के समय अंतराल में भी फल खाना सर्वोत्तम माना जाता है। दो भोजन के अंतराल के बीच वाले समय में फल खाना इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय पेट खाली होता है और पेट में विभिन्न तरह के एंजाइम स्रावित होते हैं जिसके कारण पाचन की गति तेज हो जाती है और फल में मौजूद शर्करा आसानी से पच जाता है और शरीर को अधिक से अधिक पोषक तत्व, फाइबर, मिनरल और अन्य तत्व प्रदान करता है। इस तरह शाम का समय फल खाने के लिए उपयुक्‍त होता है।

नहीं बढ़ता मोटापा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दो मील के बीच के समय में फल खाना इसलिए भी बेहतर होता है क्योंकि यह व्यक्ति की भूख को खत्म नहीं करता है और आसानी से पच भी जाता है और भारीपन महसूस नहीं होता है। इस समय में फल खाने से व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित रहता है और उसे मोटापे की समस्या नहीं होती है। केला, आम, अंकुरित अनाज इस समय खाया जा सकता है।

About the Author

... Read More