
Also Read
Medically Verified By: Dr. Ajeet Singh
Ande ki Jardi Khane Se Kya Hota Hai: जब भी हेल्दी फूड या फिर बॉडी को पर्याप्त प्रोटीन देने की बात आती है, तो अंडे का नाम जरूर आता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अंडे को हमेशा बताते हैं। खासतौर पर जिन घरों में अंडा खाया जाता है, उन्हें बचपन से ही बच्चे को अंडे खिलाना शुरू करने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर को प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स व अन्य जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। 1 उबले हुए अंडे में लगभग 5 से 6 ग्राम प्रोटीन होता है और उसके दो भाग होते हैं अंडे का सफेद हिस्सा, जिसे आम बोलचाल की भाषा में अंडे की सफेदी कहा जाता है। वहीं दूसरा हिस्सा जो पीला होता है, उसे अंडे की जर्दी कहा जाता है। अंडा खाना हेल्दी होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि प्रोटीन इनटेक के चक्कर में आप ज्यादा मात्रा में अंडे खाना शुरू कर दें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ज्यादा मात्रा में अंडे की जर्दी खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ShardaCare-Healthcity के सीनियर कंसल्टेंट एंड हेड - कार्डियक साइंसेज - डॉक्टर अजीत सिंह ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।
अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है, क्या यह दिल के लिए नुकसानदेह है?” यह सवाल अक्सर सुना जाता है। पुरानी धारणा यही थी कि अंडे की जर्दी से खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। लेकिन हाल ही में हुई कुछ रिसर्च ने इस धारणा को काफी हद तक बदल दिया है। क्योंकि हाल ही में हुई नई रिसर्च कहती हैं कि मॉडरेट यानी संतुलित मात्रा अंडे की जर्दी खाना दिल की सेहत के लिए नुकसान नहीं करता, बल्कि सही मात्रा में यह शरीर को कई लाभ भी देता है। इसे आप 3 अलग-अलग पहलुओं के साथ समझ सकते हैं
एक अंडे से निकली जर्दी में लगभग 186mg तक कोलेस्ट्रॉल होता है, तो इसका मतलब यह है कि अंडे की जर्दी में वास्तव में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इस इसका सीधा मतलब निकलता है कि जितना ज्यादा कोलेस्ट्रॉल उतना ही हेल्थ रिस्क। लेकिन हाल ही में हुई रिसर्च में यह पाया गया कि शरीर का ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल लिवर में ही सिंथेसाइज होता है और डाइटरी कोलेस्ट्रॉल का कम इससे काफी कम होता है।
हालांकि, नई रिसर्च के अनुसार यह सच है कि ज्यादातर लोगों में अंडे खाने से ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का लेवल थोड़ा बढ़ जाता है, लेकिन इस बात पर ध्यान देना होगा कि इसके साथ-साथ गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) लेवल भी बढ़ता है। इससे परिणाम निकलता है कि अंडे खाने से सीधा हार्ट डिजीज का खतरा नहीं बढ़ता है।
वैसे तो हर व्यक्ति की उम्र, हेल्थ कंडीशन व अन्य स्थितियों के अनुसार उसके लिए उचित अंडे खाने की मात्रा अलग अलग हो सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर एक स्वस्थ वयस्क के लिए यह लिमिट कुछ इस प्रकार हो सकती है -
हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज या फिर अन्य कोई भी क्रोनिक बीमारी है, उन्हें कब और कितने अंडे खाने चाहिए और उसके साथ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि के बारे में डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए। साथ ही अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति है और ज्यादा अंडे खाना चाहता है, तो भी उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि ज्यादातर मामलों में एक व्यक्ति को रोजाना 3-4 से ज्यादा अंडे खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
इस बात का ध्यान भी रखें कि अंडे की जर्दी खुद में हानिकारक नहीं है, लेकिन अगर आप के खाने में चिकनाई, तला-भुना या ज्यादा फैट है, तो कुल मिलाकर कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी बढ़ सकती है, जो दिल के लिए सही नहीं है।
कुछ स्थितियां हो सकती हैं, जिनके अनुसार अंडे खाने की मात्रा और तरीके दोनों पर खास ध्यान रखना जरूरी है। इनमें से कुछ के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं -
इसलिए अंडे की जर्दी को सिर्फ अनहेल्दी फूड की तरह देखना सही नहीं है। नई रिसर्च यह बताती हैं कि अगर संतुलित मात्रा में जर्दी समेत अंडे का सेवन किया जाए तो नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचाता है। अंडे की जर्दी में भी प्रोटीन व विटामिन समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं और इसका सेवन करना अच्छा विकल्प है। बस आपको अपनी हेल्थ कंडीशन और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। अब आते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बात पर तो वह सिर्फ अंडे या उसके जर्दी खाने से ही नहीं बढ़ता है, बल्कि यह आपके पूरे खान-पान, जीवनशैली, हेल्थ और फिटनेस पर निर्भर करता है। इसलिए अपनी डाइट के लिए हमेशा सोच-समझकर ही निर्णय लें।
Dr. Ajeet Singh, Senior Consultant, Head - Cardiac Sciences, ShardaCare-Healthcity.
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।