शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्मियों में रोजाना ब्रेकफास्ट में खाएं दहीं, मिलेंगे कई अन्य फायदे

Eating curd in Morning Benefits : ब्रेकफास्ट के रूप में दही का सेवन करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं दही का सेवन करने से सेहत को होने वाले कुछ असरदार लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 23, 2023 11:21 AM IST

Eating curd in Morning Benefits : सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सुबह कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बितता है। साथ ही आपके शरीर की कमजोरियां और थकान भी हम होती है। इसलिए सुबह हमेशा हेल्दी चीजों को अपने आहार में शामिल करें। इन हेल्दी चीजों में दही को आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि दही विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक आहार है, जिससे आपके शरीर का वजन भी कंट्रोल रहेगा। अगर आप सुबह के समय दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को काफी फायदे होंगे। मुख्य रूप से ब्रेकफास्ट के रूप में दही का सेवन करने से शरीर का ठंडक मिलती है। आइए जानते हैं सुबह ब्रेकफास्ट में दही खाने के क्या फायदे हैं?

नाश्ते में दही खाने के फायदे - Eating curd in morning Benefits

गर्मियों में रोजाना सुबह नाश्ते में दही को शामिल करें। इससे आपका शरीर काफी ठंडा रहेगा। साथ ही आपका पेट भी भरा रहेगा। इसके अलावा यह कई गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट में दही खाने के फायदे-

विटामिन सी से है भरपूर - Vitamin C Rich

सुबह ब्रेकफास्ट में दही का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। यह आपकी इम्यून सेल्स को बढ़ाता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां जैसे- खांसी, जुकाम, बुखार, सर्दी इत्यादि का खतरा भी कम होता है। अगर आप गर्मियों में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से दही को अपने आहार में शामिल करें। 

पीएच लेवल करे बैलेंस - Curd for pH balance

दही का सेवन करने से आप अपने शरीर का पीएच लेवल संतुलित कर सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया (Lactobacillus bacteria) होता है, जो आपके शरीर में माइक्रोबियल को संतुलित करने में असरदार होता है। इसके साथ ही दही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ एक प्रोबायोटिक आहार है, जिससे माइक्रोबियल संतुलन में सुधार किया जा सकता है। अगर आप पाचन शक्ति को मजबूत रखना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। वहीं, यह हमारे शरीर में पीएल बैलेंस भी करने में मददगार होता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल - Curd in high Blood Pressure 

ब्रेकफास्ट के रूप में दही का सेवनकरने से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। दरअसल, दही में मैग्नीशियम की अधिकता होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार होता है। यह आपके वेसेल्स के दबाव को कम करने में मददगार हो सकता है। साथ ही हाई बीपी की परेशानी को कम कर सकता है।

यूटीआई का खतरा करे कम - Curd Prevent UTI

दही खाने से संक्रमण और बैक्टीरियल परेशानियों के खतरों को भी कम किया जा सकता है। अगर आप यूटीआई जैसी संक्रामक बीमारी से बचना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट के रूप में दही का सेवन करें। 

विटामिन डी की प्रचुरता - Vitamin D Source 

दही सेवन सुबह  के समय करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन डी प्राप्त होता है। दरअसल, दही में कैल्शियम होता है, जो आपके शरीर में विटामिन डी के स्टोर को बेहतक कर सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि सुबह के वक्त दही का सेवन करें। 

सुबह ब्रेकफास्ट के रूप में दही का सेवन करने से आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप इससे बीमारियों से बचाव कर सकते हैं, लेकिन दही से किसी भी बीमारी का पूर्णत: इलाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर आपको किसी तरह की बीमारी या समस्या है, तो एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source