... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 7, 2019 9:52 AM IST
कलरफुल फूड्स खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। © Shutterstock.
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। पौष्टिक आहार जैसे सूखे मेवे, फल या विटामिन से भरपूर चीजें आपके प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाती हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपका प्रतिरोधक तंत्र कमजोर है, तो बाहर का खाना भी बिल्कुल बंद कर दें।
हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि कलरफुल फूड्स इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से आप अपने शरीर की ताकत और स्टैमिना भी बढ़ा सकते हैं।
आप जो भी खाते-पीते हैं, उसका असर आपके शरीर पर होता है। उससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। न्यूयॉर्क में एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के डाइटिशियन और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट सामंता हेलर के अनुसार, कोई भी विशिष्ट फूड या डाइट नहीं है, जो बॉडी को राहत देने में मदद करती है।
हेलर का ये भी कहना है कि इम्यून सिस्टम को अपने सभी कामों को करने के लिए सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों में विटामिन, मिनरल्स, फैट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइटोन्यूट्रीएंट्स शामिल हैं। कई कलर फूड्स इम्यूनिटी और आंत हेल्थ के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं।
इन रंग-बिरंगे फलों में छिपे हैं सेहत के कई राज, खाएंगे तो रहेंगे हमेशा स्वस्थ
कलर फूड्स जो बूस्ट करे इम्यूनिटी
रेड, ऑरेंज और येलो का कमाल- इन रंगों के फलों-सब्जियों में विटामिन सी होता है। अल्जीरिया के जॉर्जिया में सेंटर फॉर इंटरनल एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के एक फिजिशियन और न्यूट्रीशिनिस्ट डॉक्टर एडी फताखोव के अनुसार, अगर आप इंद्रधनुष कलर के फूड्स खा रहे हैं, तो लाल और हरी शिमला मिर्च में बहुत सारा विटामिन सी होता है। इनमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रीएंट्स होते हैं।
उन्होंने कहा कि जो फूड्स ऑरेंज और येलो होते हैं, उसमें बहुत सारा विटामिन सी होता है। विटामिन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। खट्टे फलों, टमाटर और टमाटर जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। अन्य अच्छे फूड्स स्रोतों में स्ट्रॉबेरी, कीवी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और फूलगोभी शामिल हैं।
हरी सब्जियों में पावरफुल न्यूट्रिएंट्स
अरुगुला, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, केल, गोभी और कोलार्ड साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें कैरोटीनॉयड, फोलेट और मिनरल भी शामिल होते हैं।
रिसर्च से पता चला हैं कि क्रुसिफेरस सब्जियां इंडोल-3-कारबिनोल का अच्छा स्रोत हैं। इंडोल की मौजूदगी के कारण ये कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इस पर रिसर्च अभी भी जारी हैं।
बेल, इंडिगो और वायलेट फूड
ड्राई फूट्स में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब फल से पानी निकाला जाता है तो फाइबर अधिक संकेन्द्रित (Concentrated) होता है। ड्राई फूट्स भी एंटीऑक्सिडेंट और बी विटामिन फोलेट का एक समृद्ध स्रोत है। अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन रंग-बिरंगे फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।