Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या मिर्च खाने से कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क, जानें तीखी मिर्च के गुण और फायदे

एक स्टडी के अनुसार हरी मिर्च खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का रिस्क कम हो सकता है।

क्या मिर्च खाने से कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क, जानें तीखी मिर्च के गुण और फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 21, 2024 7:45 PM IST

Chillies benefits for heart: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मिर्च का तड़का लगाया जाता है। पसंद के अनुसार लोग हरी या लाल मिर्च खाना पसंद करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी डिश का स्वाद बढ़ानेवाली मिर्च आपको हार्ट अटैक से भी बचा सकती है। जी हां एक स्टडी में यह कहा गया है कि मिर्च खाने से हार्ट हेल्थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। हरी मिर्च खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का रिस्क कम हो सकता है।

इस स्टडी में शोधकर्ताओं को पता चला कि मिर्च खाने से हार्ट हेल्थ को विशेष लाभ हो सकते हैं। इसीलिए,थोड़ी मात्रा में मिर्च का सेवन हर रोज किया जाना चाहिए।

इस स्टडी को इटली के शोधकर्ताओं ने पूरा किया और यह जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित की गयी। शोधकर्ताओं ने कई साल तक रिसर्च की और स्टडी के निष्कर्ष के अनुसार, सप्ताह में कम से कम 4 दिन मिर्च खाने से हार्ट अटैक का खतरा 40% तक कम हो सकता है। इसी तरह मिर्च खाने से स्ट्रोक का रिस्क भी बहुत कम हो सकता है।

Also Read

More News

मिर्च खाने से स्वास्थ्य को कौन-से लाभ हो सकते हैं? (Advantages of consuming chillies )

इम्यूनिटी बढ़ती है (Chillies benefits-improves immune power)

हर-ताजी और सूखी मिर्च में भी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को फ्री-रैडिकल्स के दुष्प्रभावों से भी सुरक्षित रखते हैं। साथ ही साथ हरी मिर्च में विटामिन सी (vitamin c) की मात्रा भी हाई होती है जो शरीर को बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हार्ट-फ्रेंडली फूड (Chillies benefits-improves heart health)

मिर्च तीखी और तेज होने के बावजूद आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। हालांकि, हृदय रोगों के मरीजों को सीमित मात्रा में ही मिर्च का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पोषक तत्वों से समृद्ध (Chillies benefits-nutrients rich)

सूखी लाल और हरी मिर्च में विभिन्न जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें मिरल्स, डाइटरी फाइबर, फॉलिक एसिड, पोटैशियम और विटामिंस पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर का पोषण करते हैं और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क भी कम करते हैं। (nutrients in chillies)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source