
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 8, 2025 2:39 PM IST
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
Eating carrots can reduce cancer risk: सर्दियों में गाजर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर का बीटा कैरोटीन न सिर्फ आंखों की सेहत को दुरुस्त बनाता है बल्कि गाजर के पोषक तत्व कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी मात दे सकते हैं। गाजर में बीटा-कैरोटीन (Beta-Carotene), विटामिन A, C, K, B6, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।
जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत बताती हैं कि गाजर में मौजूद कारोटेनॉइड्स और बीटा-कैरोटीन शरीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। ये तत्व शरीर में बनने वाले नुकसानदायक "फ्री रेडिकल्स" को खत्म करते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को जन्म देते हैं। डाइटिशियन का कहना है कि गाजर का बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदल जाता है। विटामिन ए डीएनए का डैमेज बचता है और कोशिकाओं के असामान्य विकास को रोकता है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थपर प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि नियमित रूप से बीटा-कैरोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से फेफड़ों, पेट, कोलन और स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। बाजार में मौजूद फ्री-रेडिकल्स शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। यह स्ट्रेस धीरे-धीरे कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त करता है और कैंसर का कारण बनता है। इसे कम करने में भी गाजर मददगार होती है।
गाजर में मौजूद फालकारिनॉल (Falcarinol) कैंसर रोकता है
डाइटिशियन बताती है कि ये बहुत कम लोग जानते हैं कि गाजर में फालकारिनॉल नाम का विशेष तत्व होता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकता है। साथ ही ट्यूमर बनने की संभावना कम करता है। जो लोग सर्दियों के मौसम में गाजर खाते हैं, उनमें कैंसर होने की संभावना 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है। आइए अब आगे जानते हैं गाजर खाने से और कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं।
Highlights
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।