सुबह उठने के बाद इस चीज का सेवन आपको पूरे दिन रखेगा थकान से 'चूर', जानें किस फूड से आती है पूरे दिन नींद

दिन की शुरुआत करने का सबसे बेहतर तरीका है आप ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो आपको हेल्दी और तरोंताजा बनाएं। आइए जानते हैं ऐसा कैसे कर सकते हैं आप।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 26, 2022 7:31 AM IST

दिन की शुरुआत अच्छी हो इसके लिए आप क्या करते हैं? आप सुबह उठकर गाना या फिर भजन सुनते होंगे या फिर अपना मनपसंद फूड या ड्रिंक पीते होंगे, जो आपको फील गुड कराने का काम करता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि सुबह को तरोंताजा बनाने के लिए आप जो करते हैं वो आपको पूरे दिन फील गुड करा सकता है। अगर आप सुबह ही बेहतर महसूस नहीं करते हैं तो आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। दिन की शुरुआत करने का सबसे बेहतर तरीका है आप ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो आपको हेल्दी और तरोंताजा बनाएं। आइए जानते हैं ऐसा कैसे कर सकते हैं आप।

दिन बीतेगा थका-थका

सुबह की शुरुआत ताजगी भरी न हो तो आप पूरा दिन बहुत ही लो फील करते हैं और आप खुद भी थका-थका महसूस करेंगे। दिन की खराब शुरुआत आपको ऊबाऊ और थकाऊ महसूस कराती है। इस वजह से आपका पूरा दिन बेकार हो सकता है। इसलिए सुबह उठने के बाद आप ऐसी चीजों का सेवन करें, जो हेल्दी हों। सुबह के वक्त ब्रेड, बिस्किट, रस्क या अनाज जैसी चीजें जो दिखने में हेल्दी होती है इनमें कार्ब की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको सुस्त महसूस कराती हैं। इसलिए आपको कुछ चीजों से दूरी बनानी जरूरी।

कार्ब्स रिच फूड्स न खाएं

दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स के सेवन से होनी चाहिए न कि कार्ब रिच फूड्स से। पोषण से भरी चीजें आपको दिन भर एनर्जेटिक महसूस कराने का काम करती हैं। आप सुबह से वक्त फल, ड्राई फ्रूट्स, सलाद, और प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जबकि कार्ब्स वाले फूड्स आपको सुस्त और आलसी बनाने का काम करते हैं।

क्यों नहीं खाने चाहिए कार्ब?

जब आप दिन में हाई कार्ब फूड्स का सेवन करते हैं तो ये फूड्स इंसुलिन सेंसटिविटी को कम कर देते है, जिससे पेट पर फैट बढ़ने लगता है। इतना ही नहीं कार्ब सेवलसे लेप्टिन सेंसटिविटी को कम कर देते हैं, जो हमें बीमार और थका हुआमहसूस बनाने का काम करते हैं। कार्ब्स के सेवन से घ्रेलिन रिएक्शन भी कमजोर हो जाता है, जिससे भूख लगती है और आप अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं।

इस तरीके से करें दिन की शुरुआत

1-दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए आप तांबे के बर्तन में पानी पिएं। ये तरीका आपके पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करेगा।

2-आप बादाम, अखरोट या फिर भीगे हुए चने जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं।

3-सुबह के नाश्ते में फलों के साथ हेल्दी ड्रिंक भी पी सकते हैं।

4-आप सुबह के वक्त मोरिंगा पानी, गोंद कतीरा पानी या मेथी के बीज का पानी भी पी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source