
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2019 2:27 PM IST
वजन को रखना है कंट्रोल में तो करें नाश्ता, जानें कैसे फायदेमंद है नाश्ता करना। © Shutterstock
आप दिन भर जो भी खाते हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण है नाश्ता (Breakfast) करना। दिन का खाना बेशक आप स्किप कर दें, लेकिन बिना नाश्ता किए घर से नहीं निकलना चाहिए। नाश्ता करने से आप दिन भर एनर्जेटिक बने रहते हैं। न्यूट्रिशन गाइडलाइन के अनुसार, नाश्ता इसलिए भी करना चाहिए, क्योंकि इससे दिन भर चुस्ती-फूर्ति से आप काम कर पाते हैं। कई शोध में यह भी दावा किया गया है कि नाश्ता करने से वजन कम होता है और जो लोग नाश्ता नहीं करते, उनमें मोटापा का खतरा (Breakfast for Weight Loss) बढ़ जाता है।
जो लोग नाश्ता करते हैं, वे नाश्ता नहीं करने वालों की तुलना में अधिक स्वस्थ रहते हैं। उनका वजन नहीं (Breakfast for Weight Loss) बढ़ता। इस तरह वे मोटापे से ग्रस्त नहीं होते। साथ ही उनमें क्रोनिक डिजीज (Chronic Disease) के होने का खतरा भी कम होता है। इन्हीं वजहों से कई विशेषज्ञों ने नाश्ता करने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया है। कई शोधों में यह बात भी सामने आई है कि शाम के समय आप जो भी खाते हैं, उसी चीज को यदि सुबह में खाएं, तो मेटाबॉलिज्म अधिक बूस्ट होता है।
शोध के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन नाश्ता नहीं करते, वे स्मोकिंग अधिक करते हैं। एल्कोहल अधिक लेते हैं। ऐसे लोग एक्सरसाइज भी कम करते हैं। जो प्रतिदिन नाश्ता करते हैं, वे इसलिए लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं, क्योंकि वे हेल्दी डायट लेते हैं। हालांकि, कुछ शोध तो यह भी दावा करते हैं कि नाश्ता करना या न करने से सेहत पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हां, जो नाश्ता करते हैं, वे स्वस्थ और दुबले (Breakfast for Weight Loss) जरूर रहते हैं।
मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज के बाद नाश्ता करना चाहिए या पहले ?
नाश्ता न करना बहुत हद तक वजन (Breakfast for Weight Loss in hindi) बढ़ने का कारण भी हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नाश्ता नहीं करने पर आपको दिन में अचानक तेज भूख लगती है। ऐसे में आपको जो भी खाने को मिलता है, उसे हद से ज्यादा आप खा लेते हैं।
यदि आपको सुबह भूख लगती है, तो बिना नाश्ता किए घर से न निकलें। हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। मौसमी फल, दूध, ओट्स, अंडा, जूस, दलिया, अंकुरित अनाज आदि नाश्ते में जरूर खाएं। इससे आप दिन भर ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।