क्या आप खा रहे हैं ऐसी लौकी? तो हो जाएं सावधान वरना बिगड़ सकती है सेहत

Side effects of bottle gourd : लौकी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, कुछ स्थितियों में इसके सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं लौकी खाने से होने वाली परेशानी

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 19, 2025 9:34 AM IST

Side effects of bottle gourd : लौकी हर सीजन में मिलने वाली एक आम सब्जी है। इसका सेवन करने से वजन कम होने से लेकर शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। कई कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें विटामिन बी, सी और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं। लौकी का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को लौकी का अधिक सेवन करने से इसके नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं लौकी का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?

क्या कहता है रिपोर्ट

लौकी खाना सेहत के लिए हेल्दी होता है। लेकिन अगर आप कड़वी या फिर किसी तरह के इंजेक्शन वाली लौकी खाते हैं, तो इससे कई तरह के नुकसान होने की संभावना होती है। हाल के दिनों में हुए कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कड़वे स्वाद वाली लौकी का जूस  शरीर में कई विषाक्त प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकता है। इसकी वजह से कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे में कड़वी लौकी का सेवन करने से बचें।

लौकी क्यों होती है कड़वी? - Why is bottle gourd bitter?

दरअसल, लौकी में कुकुर्बिटासिन नामक विषैला यौगिक होता है, जो विषाक्तता और इसके कड़वे स्वाद का जिम्मेदार हो सकता है। इन पदार्थों के सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानी,  मतली और उल्टी की परेशानी हो सकती है।

कड़वी लौकी का सेवन करने से होने वाले नुकसान - Side effects of Bottle Gourd 

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर आप कड़वी लौकी का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है, जैसे-

  1. पेट में दर्द होना
  2. बार-बार या काफी ज्यादा उल्टी होना
  3. दस्त की शिकायत होना
  4. मल त्याग के दौरान खून निकलना
  5. सदमा लगना, इत्यादि।

कड़वी लौकी खाने से कैसे बचें

अगर आप अपने घर में लौकी की सब्जी बनाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले लौकी का कुछ टुकड़ा लेकर इसे चख लें। अगर इसका स्वाद कड़वा या फिर किसी तरह का बदलाव दिखे, तो इसे बनाना छोड़ दें। अगर आप इसे जूस या फिर सब्जी बनाकर खाते हैं, तो इससे नुकसान बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source