खाली पेट खाएंगे 1 सेब, तो इन बीमारियों से होगा बचाव

आप सुबह खाली पेट सेब के छिलके को बिना छीले खाएं, तो इससे खून में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 19, 2018 7:37 PM IST

सेब तो आप खाते ही होंगे, लेकिन हो सकता है नाश्ते में या शाम के समय। क्या कभी आपने सेब को खाली पेट खाया है? अगर नहीं तो हर दिन एक सेब खाली पेट खाकर देखें। यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाए रखने के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप हर सुबर खाली पेट एक सेब खाते हैं, तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है। जानें, खाली पेट सेब खाने से होने वाले इन सेहत लाभ के बारे में।

खून की कमी

जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी है, वे जरूर खाली पेट सेब खाएं। यह खाना खाने के बाद सेब खाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। खून की कमी होने से कमजोरी महसूस होती है। खाली पेट सेब खाइए और एनिमिया से छुटकारा पाइए। दरअसल, सेब में आयरन सबसे ज्यादा होता है जो खून को साफ करने का काम करता है। पढ़ें- जन नहीं हो रहा कम, तो सूप क्यों नहीं पीते ?

कब्ज से दिलाए छुटकारा

कब्ज या फिर पाचन संबंधित समस्या से परेशान रहते हैं तो सुबह एक सेब जरूर खाएं। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान कम करता है। आप चाहें तो सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं। पढ़ें- जिम जाती हैं, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें

ब्लड शुगर करे नियंत्रित

क्या आपको मालूम है कि जिन लोगों को डायबिटीज होता है, उनके लिए सेब कितना हेल्दी होता है? आप सुबह खाली पेट सेब के छिलके को बिना छीले खाएं, इससे खून में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

eating Apple empty stomach सेब में मौजूद फाइबर कैलोरी बर्न करने में मददगार होता है। © Shutterstock

हड्डियां होती हैं मजबूत

सेब में कैल्शियम की भी मात्रा पर्याप्त होती है। ऐसे में जिन लोगों की हड्डियों में दर्द रहता है या फिर कमजोर हैं, तो उन्हें सेब का रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। थकान हो तो भी खाली पेट एक सेब खाने से फायदा मिलता है।

पढ़ें- नाश्ता में करेंगे ये बदलाव, तो वजन रहेगा कंट्रोल में

अस्थमा हो तो

सांस की बीमारी यानी दमा से छुटकारा पाने के लिए सेब या फिर सेब के जूस का सेवन करें। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। इससे दमा रोग से राहत मिलती है।

पाचन क्रिया हो जाए मजबूत

पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।  पढ़ें- जानिए, शरीर के किन हिस्सों को दबाएंगे, तो मोटापे से मिलेगा छुटकारा

वजन हो कम

अधिक वजन होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इन अनचाही शारीरिक समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो सेब खाना शुरू कर दें। सेब में मौजूद फाइबर कैलोरी बर्न करने में मददगार होता है।

नहीं बनने देता पथरी

सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि इसका जूस और सिरका भी सेहत को फल जितना फायदा ही पहुंचाते हैं। पथरी के रोगी को सेब खाने से दर्द से भी राहत मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source