... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 9, 2019 7:58 PM IST
Image credits by: हल्दी के सेवन से होने वाले नुकसान। ©Shutterstock.
हल्दी का सेवन सेहत के लिए बेहतर होता है ये जानकारी आपको तो होगी ही लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं हल्दी सेवन के कुछ खतरे भी हैं। अगर यह बात आप नहीं जानते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए क्योंकि अगर आप हल्दी का सेवन जरूरत से ज्यादा या कुछ बीमारियों में करते हैं तो आपको यह नुकसान कर सकती है। आइए जानते हैं हल्दी से होने वाले नुकसान और कब नहीं करना चाहिए इसका सेवन।
फीवर में केला खाना चाहिए या नहीं ? जानें फैक्ट्स।
मेटाबॉलिज्म को करना है बूस्ट तो अपनाएं ये आसान 8 उपाय।
हल्दी एक तरह से एंटिबायोटिक की तरह भी काम करता है लेकिन जब इसका उपयोग गर्मी के मौसम में ज्यादा किया जाता है तो यह नुकसान पहुंचाती है। सर्दी के मौसम लोग हल्दी का उपयोग बहुत ज्यादा करते हैं लेकिन अगर आपके शरीर की तासीर गर्म है तो इसका सेवन कम करना चाहिए।
पीलिया होने पर, पित्ताशय की पथरी या पित्त की रुकावट होने पर हल्दी उतनी ही घातक हो सकती है लितनी यह फायदेमंद है।
जिन्हें खून की बीमारी है और रक्तस्राव का खतरा हो, उनके लिए हल्दी नुकसानदायक है। क्योंकि यह रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है।
क्या प्रेगनेंट महिला को हल्दी का दूध पीना चाहिए ?
हल्दी वाली चायः वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका प्रयोग ?
शुगर के मरीजों को हल्दी का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ब्लड शुगर को बहुत कम कर देता है।
गर्भवती महिलाएं को हल्दी के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। सीमित मात्रा में यह फायदेमंद है लेकिन मात्रा ज्यादा हो जाए तो इससे गर्भपात का खतरा बना रहता है।
हल्दी टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने के साथ ही शुक्राणुओं की संख्या में कमी करती है। इसलिए बहुत सीमित मात्रा में ही इसका प्रयोग करें।
हल्दी का अधिक सेवन पेट की गर्मी, चक्कर आना, मतली, दस्त लग जाना जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
‘हल्दी के तेल’ से दूर होती हैं ये 4 बड़ी परेशानियां।
सर्दी के मौसम में हल्दी व शहद का ऐसे करें उपयोग, चमकती रहेगी त्वचा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.