डायबिटीज के मरीज गर्मी में मिलने वाली इस स्पेशल चटनी का रोजाना करें सेवन, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

Spicy Special Chutney for High Blood Sugar :  गर्मियों में अगर आप अपने हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो आम से बनी चटनी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इस स्पेशल चटनी की रेसिपी और इसके फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 1, 2024 10:22 PM IST

Spicy Special Chutney for High Blood Sugar : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं अपनी चपेट में ले रही हैं। इन समस्याओं में हाई ब्लड शुगर होना सबसे कॉमन है। जी हां, हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो कम उम्र में ही हाई ब्लड शुगर की चपेट में आ चुके हैं। एक बार अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो जाए, तो इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप एक सही डाइट प्लान फॉलो करते हैं, तो काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इन डाइट प्लान में कई तरह की चटनी हो सकती है। गर्मियों में कच्चे आम से बनी चटनी ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती है। इस विषय के बारे में जानने के लिए हमने डायटीशियन कामिनी सिंहा से बातचीत की है। आइए जानते हैं इस बारे में-

क्या कच्चा आम डायबिटीज में फायदेमंद है? - Are raw mangoes good for diabetes?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी अधिक मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, हरे आम या कच्चे आम में ग्लाइसेमिक लोड काफी कम होता है। यही कारण है कि अगर आप गर्मियों में कच्चे आम का किसी भी तरह से सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। चटनी के रूप में भी कच्चा आम आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कैसे बनाएं कच्चे आम की चटनी? - How to Make Raw Mango Chutney

आवश्यक सामग्री

  • 1 कच्चे आम का गुदा
  • 10 से 15 पुदीने की पत्तियां
  • 2 से 3 हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1 से 2 कली लहसुन

 विधि

सबसे पहले कच्चे आम से गुदा निकाल लें। अब इसे सिलबट्टे की मदद से अच्छे से पीस लें। इसके बाद पुदीने का पत्ता, लहसुन, नमक और हरी मिर्च डालकर फिर से बारीक पीस लें। लीजिए आपकी स्वादिष्ट और चटपटी चटनी तैयार है। इसे आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.