
Also Read
Blood Sugar Control : आधुनिक समय में हम में से कई लोग अपने बढ़ते शुगर लेवल से काफी ज्यादा परेशान हैं। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों ही समस्याएं शामिल होती हैं। अगर आप शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपके लिए हेल्दी आहार का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इन हेल्दी आहार में कुछ भीगे ड्राई फ्रूट्स भी शामिल है। जी हां, रोजाना कुछ ड्राईफ्रूट्स को भिगोकर खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इन ड्राई फ्रूट्स में भीगे अंजीर भी शामिल हैं। जी हां, भीगे अंजीर का सेवन करने से आप अपने शरीर में काफी हद तक शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
रात भर पानी में भिगोए हुए अंजीर का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर में काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा विकल्प होता है।
दरअसल, भीगे हुए अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। साथ ही यह हाई फाइबर का अच्छा सोर्स है। जब आप अंजीर को रात भर पानी में भिगोते हैं, तो उनमें फाइबर की मात्रा बढ़ सकती है। यह पाचन और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा माना जाता है। यह ब्लड में ग्लूकोज की रिहाई को धीमा कर देता है। ऐसे में शुगर को कंट्रोल करने में यह काफी प्रभावी हो सकता है।
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अंजीर इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन प्रतिरोध से बचने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसपर और अधिक रिसर्च की आवश्यकता है। रात भर पानी में भिगोए गए अंजीर खाने से ब्लड शुगर के स्तर को प्रबंधित करने में भी काफी फायदा हो सकता है।
रातभर पानी में अंजीर को भिगोकर खाने से काफी लाभ हो सकता है। इसके लिए 2 से 3 अंजीर लें। इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे खाली पेट खाएं। इससे काफी हद तक शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।