
Also Read
Medically Verified By:
Spinach for High Blood Sugar : डायबिटीज आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। यह एक ऐसी समस्या है, जो अगर किसी व्यक्ति को एक बार हो जाए तो इसे हमेशा कंट्रोल करके रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मुख्य रूप से आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप बेहतर खानपान का चुनाव करते हैं, तो काफी हद तक शुगर को कम किया जा सकता है। कई तरह के हेल्दी आहार में पालक भी शामिल है। पालक एक सुपरस्टार फूड माना जाता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि पालक में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि इससे हार्ट डिजीज, कैंसर जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं पालक किस तरह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है?
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पालक काफी हेल्दी हो सकता है। इससे शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही पालक आयरन को बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो आपके ब्लड शुगर के अवशोषण को कम कर सकता है।
पालक हर मौसम में उगने वाली सब्जी है। ऐसे में आप इसे हर एक सीजन में खा सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। साथ ही यह आयरन का अच्छा सोर्स होता है। आप इसे दिन के समय किसी भी तरह की सब्जी, जूस या फिर सूप बनाकर का सकते हैं। आप चाहें तो सलाद के रूप में भी पालक का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।